इस मौके पर डॉ. दिनेश व डॉ. विजय कौशिक ने महिलाओं और किशोरियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रेरित


करनाल 14 जून।
 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को लेकर जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (डीएचईडब्ल्यू) द्वारा स्थानीय महिला किसानों को कृषि की नई- नई तकनीक, महिलाओं व बच्चों की रक्षा और सुरक्षा विषय पर पंचायत भवन करनाल में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से डॉ. दिनेश व कृषि विज्ञान केंद्र उचानी से डॉ. विजय कौशिक शामिल हुए।
यह कार्यशाला जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजबाला मोर के निर्देशानुसार जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र की समन्वयक ज्योति द्वारा आयोजित करवाई गई। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण महिला किसान और किशोरियों ने भाग लिया। इस मौके पर सीडीपीओ इंद्री मीना रत्न, सीडीपीओ घरौंडा संतोष कुमारी भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर डॉ. दिनेश व डॉ. विजय ने महिलाओं और किशोरियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया जिसमें पशुपालन, डेयरी, ड्रोन, कृषि व्यवसाय, सिलाई-कढ़ाई, मोटे अनाज से बनने वाल उत्पाद आदि व्यवसायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को समाज में फैली हुई अनेक प्रकार की कुप्रथाओं, महिला छेड़छाड़ की घटनाओं से बचने और उनसे दूर रहने की भी जानकारी दी। इस मौके पर पोषण अभियान की जिला समन्वयक अंजू बूरा ने पोषण अभियान , बाल संरक्षण इकाई की प्रतिनिधि गुरमीत ने पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *