लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हरियाणा में 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा चुनाव जीतने के बाद पहली बार अंबाला पहुंचीं। उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस को मिली पांच सीटों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कुमारी सैलजा ने भाजपा पर भी तंज कसते हुए कहा कि नैतिक तौर पर भाजपा चुनाव हार गई है।नवनियुक्त सांसद कुमारी सैलजा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आज पहली बार अंबाला शहर में पहुंचीं। जंडली फ्लाईओवर पर पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने साथियों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कुमारी सैलजा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान अपनी विचारधारा और तौर-तरीके थोपने की भाजपा की कोशिशों को जनता ने नकार दिया है। नैतिक तौर पर भाजपा चुनाव हार गई है। कांग्रेस ने मुद्दों पर चुनाव लड़ा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा का लोगों पर काफी असर पड़ा। हालांकि, कांग्रेस लड़ाई जारी रखेगी। भाजपा फिलहाल एनडीए की बैसाखी पर निर्भर है और यह अनिश्चित है कि आगे क्या होगा।

हरियाणा में कांग्रेस को मिली पांच सीटों को लेकर कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस और प्रभावी ढंग से लड़ती तो नतीजे और भी बेहतर हो सकते थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *