करनाल 12 जून।   आज यहां लघु सचिवालय में तीसरे दिन भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अनुभव मेहता ने की। शिविर में 61 शिकायतें आईं जिनमें से 34 का मौके पर ही निपटारा किया गया।
राज्य सरकार के निर्देश पर हर कार्य दिवस पर यहां लघु सचिवालय में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्टरी, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नकशे की मंजूरी, पैंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों के निपटारे के लिये समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। आज इस शिविर में 61 शिकायतें आईं जिनमें से 34 का मौके पर ही निपटारा किया गया। सत्ताईस शिकायतें अभी लंबित हैं। इनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज के शिविर में पुलिस विभाग से संबंधित 5 शिकायतें आईं। इन सभी का मौके पर निपटारा कर दिया गया। परिवार पहचान पत्र से संबंधित 47 में से 28 और प्रॉपर्टी संबंधी सभी चार शिकायतों का समाधान किया गया। अन्य विभागों से संबंधित 5 में से 2 शिकायतें निपटाई गईं। शिकायतों के समाधान के लिये लोग सुबह नौ बजे ही लघु सचिवालय पहुंच जाते हैं। ग्यारह बजे तक पहुंचने वाले हर नागरिक की शिकायत की सुनवाई होती है। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। प्रशासन की ओर से समाधान शिविर की रिपोर्ट रोजाना मुख्य सचिव और आयुक्त करनाल को भी प्रेषित की जा रही है। आज के शिविर में डीएसपी नायब सिंह भी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *