पिहोवा 12 जून उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने बताया कि उपमंडल पिहोवा में समाधान प्रकोष्ठ कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याओं को निर्धारित समयावधि में संबंधित अधिकारियों द्वारा सुना जा रहा है तथा उनका मौके पर निवारण किया जा रहा है।
बुधवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय में आयोजित समाधान प्रकोष्ठ शिविर में विभिन्न प्रकार की समस्याएं पंहुची। इनमें से 4 समस्याओं का मौके पर निवारण किया गया। इनमें से 2 समस्याएं परिवार पहचान पत्र से सम्बंधित थीं, एक समस्या पैंशन से संबंधित तथा एक समस्या तहसील कार्यालय से सम्बंधित थी। इन चारों समस्याओं का निवारण मौके पर कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार आदित्य रंगा तथा एसएचओ जीत सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना।
एसडीएम अमन कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा लोक शिकायतों के निपटान के लिए समाधान प्रकोष्ठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इससे आमजन को कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक का समय आमजन की समस्याओं के लिए निर्धारित किया गया है। अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के निपटान पश्चात उसका रिकॉर्ड रखेंगे ताकि आंकड़ों का पता चल सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *