पिहोवा। गांव बीबीपुर कलां के निकट सुरमी रोड पर अचानक चलती कार में आग लग गई। हादसे में कार जलकर खाक हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसने आज पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते चालक नीचे कूद गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गांव मुर्तजापुर के श्यामलाल ने बताया कि वे लोग ठेके पर जमीन लेकरलेकर खेती बाड़ी का काम करते हैं। खेत में जमीन को समतल करने के लिए लेजर लेवलर मशीन लगी हुई थी। जिसमें डीजल डालने के लिए उसका बेटा छोटू कार में 20-20 लीटर के दो केन रखकर जा रहा था। गरम मौसम और कार में शार्ट सर्किट होने के चलते अचानक इंजन से तेज लपटें उठने लगी। आग बहुत तेजी से बढ़ गई। गनीमत रही कि कार में सेंटर लॉकिंग नहीं थी। मैनुअल होने के चलते उसका बेटा लॉक खोलकर नीचे उतर गया। कुछ ही देर में कार में ब्लास्ट हो गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *