पिहोवा 10 जून उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए प्रशासन द्वारा 10 जून से 12 जून तक अभ्यास करवाया जाएगा। इसके चलते सोमवार को पहले दिन की रिहर्सल अनाज मंडी पिहोवा में सम्पन्न हुई, जिसमें योग विशेषज्ञों द्वारा योग का अभ्यास करवाया गया।
एसडीएम अमन कुमार ने बताया कि सोमवार को योग अभ्यास के पहले दिन पिहोवा अनाज मंडी के प्रांगण में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों सहित कई संस्थाओं ने भी हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूली बच्चों ने भी योग अभ्यास में हिस्सा लिया तथा योग किया। एसडीएम ने बताया कि योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है जिसके लिए रिहर्सल 10 जून से 12 जून तक पिहोवा अनाज मंडी के प्रांगण में की जाएगी ताकि 21 जून को योग दिवस भव्य रूप से मनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि मानव शरीर में शारीरिक रोगों से लड़ने और मानसिक तनाव को दूर करने में योग अत्याधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग हमारी भारतीय प्राचीन पद्धति है, परंतु अब योग का प्रसार पूरे विश्व में फैल चुका है। इसी तर्ज पर हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसमें पूरा विश्व एक होकर योग करता है तथा अपनी जीवन शैली को दुरुस्त करता है। सोमवार को योग अभ्यास के पहले दिन भारतीय योग संस्थान के महेश तलवार ने मंत्रोच्चारण के साथ योग शुरू करवाया तथा ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटी चालन, घुटना संचालन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन योग क्रियाओं का सभी प्रस्तुत लोगों को अभ्यास करवाया।
भारतीय योग संस्थान के प्रधान प्रवीण गर्ग ने सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन का अभ्यास करवाया। भारतीय योग संस्थान के महेश तलवाड़ ने प्राणायाम ध्यान का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने आए हुए सभी लोगों को संकल्प दिलाया कि आज जो भी योग का अभ्यास करवाया उसको अपने जीवन में अपनाकर प्रतिदिन योग करें तथा अपनी जीवन शैली में सुधार करें। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह, आयुष विभाग से शुभम गर्ग एएमओ, राजेंद्र कुमार, साहिब सिंह, महावीर, संजीव, जेपी कुमार, राजेंद्र सिंह, जगदीश शर्मा सहित विभिन्न गांवों के सरपंच व पंच, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रेवेन्यू विभाग व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *