भाजपा नेता नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार रविवार को शाम 7.15 बजे भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनको एनडीए के नेताओं ने समर्थन दिया, जिसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शुक्रवार शाम को मिले। उन्होंने एनडीए नेताओं का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 8 हजार से ज्यादा मेहमान पहुंचेंगे, जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं। श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस के बड़े नेता इसमें हिस्सा लेंगे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली भी पहुंच गई है। शपथ ग्रहण समाहोर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बहुत चाक चौबंद रखी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *