कुरुक्षेत्र, 8 जून : जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एक बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इस बात की जानकारी पत्र के माध्यम से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा के प्रमुख अभियंता को भी जानकारी दी गई है। कुरुक्षेत्र में हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच कि राज्य कमेटी की बैठक हुई। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा के प्रमुख अभियंता की कार्यशैली के खिलाफ 18 जून से 3 जुलाई 2024 तक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सभी अधीक्षक अभियंता के कार्यालय पर रोष प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र दिया जाएगा। इस फैसले की जानकारी देते हुए राज्य के प्रधान कुलवंत शर्मा ने बताया की जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अभियंता कर्मचारी की जायज मांगे जो सरकार द्वारा मानी हुई है उनको भी लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं। जिससे सरकार की छवि तो खराब हो ही रही है। इसके साथ कर्मचारियों का भी आर्थिक शोषण हो रहा है। राज्य प्रधान कुलवंत शर्मा ने बताया कि प्रमुख अभियंता अधिकारी से यूनियन का शिष्टमंडल कई बार मौखिक रूप से व लिखित रूप में कर्मचारियों की मांगों बारे अवगत कर चुका है। कर्मचारियों की मांगें है कि जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एम.पी.डब्ल्यू. कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से बाहर किया जाए। सभी कर्मचारियों को एल.टी.सी. की सुविधा दी जाए। विभाग में सभी स्वीकृत पोस्टों को एच.आर.एम.एस. में दर्शाया जाए। विभाग में खाली पड़े पदों पर प्रमोशन की जाए। कौशल रोजगार में कार्यरत कर्मचारी का अनुभव दर्ज किया जाए व पद बदले जाएं शामिल हैं। कुलवंत शर्मा ने कहा कि इसी के साथ विभाग के सेवा नियमों में बदलाव करके तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 2400 ग्रेड में वेतनमान दिलवाया जाए आदि मांगों को लेकर संगठन प्रमुख अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग से भी अपील करता है कि समय रहते कर्मचारियों की मांगों का समाधान करें। वरना 4 जुलाई 2024 को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रमुख अभियंता के कार्यालय के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व पुतला दहन आदि करने के आंदोलन का कठोर निर्णय लिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी  प्रमुख अभियंता की व उनके कार्यालय की होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *