श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा नवीन जिंदल के मंत्री बनने से कुरुक्षेत्र के आर्थिक विकास के साथ तीर्थ एवं पर्यटन नगरी के रूप में होगा विकास
कुरुक्षेत्र, 8 जून : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने मांग की है कि सांसद नवीन जिंदल को नई केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाए। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा है कि नवीन जिंदल तीसरी बार कुरुक्षेत्र के सांसद बने हैं। नवीन जिंदल के केंद्र सरकार में मंत्री बनने से कुरुक्षेत्र के विकास के लिए अनेक मार्ग खुल जायेंगे। जिंदल पहले भी दो बार सांसद रहते हुए कुरुक्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान से चुके हैं। सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जिंदल अगर केंद्रीय मंत्री बनते हैं तो कुरुक्षेत्र के आर्थिक विकास के साथ साथ तीर्थ एवं पर्यटन नगरी के रूप में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। कुरुक्षेत्र की पहचान वैसे तो पूरे विश्व में है लेकिन जिंदल के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान स्थापित होगी। सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर सांसद नवीन जिंदल को सम्मानित करने की योजना है। इस मौके पर प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता के साथ कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य अशोक गर्ग, अंशुल बंसल, राजकुमार मित्तल, भरत लाल, विनय गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता, रोशन लाल मित्तल, विकास बंसल, विंकल गुप्ता, वीरेंद्र जिंदल बिट्टू, ज्योतिसर इत्यादि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

फोटो परिचय : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *