खबरनामा हरियाणा/डॉ. राजेश वधवा/ 9896352867
लोकसभा के लोकतंत्र का उत्सव अपने अंतिम पायदान पर है अभी 4 जून दोपहर तक दावों का बाजार गर्म रहेगा देर शाम होते होते विराम के आगोश में चला जायेगा। भारतीय टेलिविजन चैनल आजकल दिन रात लोगों का मनोरंजन चुनावी सर्वे के आंकड़ों से कर रहे हैं , सर्वे के आंकड़ों का खेल आपकी सोच को चैनल के एंकर मिसमिराइज कर के रख देंगे । माहौल और हकीकत का फर्क आप जान ही नहीं पाएंगे । सर्वे के आंकड़े ऊपर नीचे होने की कोई जवाबदेही नही है । बल्कि सर्वे के गणित में विज्ञापन से होने वाली कमाई बढ़ जाती है । लेकिन अभी समय है भविष्यवाणी करने का धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध एवं अनुभवी ज्योतिषी पंडित अश्वनी कुमार वशिष्ठ ने ग्रहों की गणना के अनुसार भविष्यवाणी की है। वशिष्ठ जी ज्योतिष में स्नातक और उनका 35 वर्षों का अनुभव है। यह मत उनका अपना व्यक्तिगत नहीं है केवल ग्रह चाल उनकी युति ,नक्षत्र खगोल शास्त्र का अध्ययन करने पर जो परिणाम आया है वो ही आपसे साँझा कर रहे हैं जिस की सटीक हकीकत भविष्यवाणी 4 जून तक सब के सामने आ ही जाएगी। मुख्य मुकाबला कुरुक्षेत्र से लोकसभा के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नवीन जिंदल और (आप ) आम आदमी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के हरियाणा में एक मात्र उम्मीदवार सुशील गुप्ता के बीच है। नवीन पहले भी कुरुक्षेत्र की जनता का लोकसभा में दो बार नेतृत्व कर चुके हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं की मुकाबला तिकोना है जिसमें इनैलो के अभय चौटला भी कुरुक्षेत्र के मैदान में हैं। उनके समर्थक भी जीत का दावा करते हैं। लेकिन मुख्य और कड़ा मुकाबला बीजेपी और आप के बीच जनता मानती है। इसी पहेली को सुलझाने में ज्योतिष विज्ञान ने अपनी सटीक ग्रहों की गणना से हमारी रोचकता को कुछ समय का ठहराव दिया है ,परिणाम तो 4 जून को ही इस रहस्य को खोलेंगे।
नवीन जिंदल की जन्म कुंडली में मिथुन लग्न और मीन राशि है मीन राशि में उच्च के शुक्र ने चन्द्रमा के साथ युति होने से प्रबल धनाड्य और राज योग बनाया हुआ है। भाग्य स्थान में सूर्य + बुध का बुधादित्य राज योग बनाता है। उस पर गुरु की दृष्टि के कारण वह ईश्वरीय कृपा से हर संकट और शत्रुओं पर विजय पाते हैं। वर्तमान समय में कुम्भ राशि पर गोचर शनि देव की दृष्टि शत्रु भाव पर पड़ने से अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। इस समय चन्द्रमा की महादशामें दशमेश तथा सप्तमेश गुरु के अंतर दशा में बुध की सूक्षम दशा 29 -05 -2024 से 09 -06 -2024 तक चलेगी और जन्म कुंडली में बुध +सूर्य के साथ भाग्य स्थान में है अत : नवीन जिंदल लोकसभा चुनाव में अपने विरोधी से बहुत अच्छे अंतर से विजय प्राप्त करेंगे।
खबरनामा हरियाणा के पेज को ज़्यादा से ज़्यादा लाईक करें और शेयर करें।
Khabarnama Haryana

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *