कुरुक्षेत्र, 2 जून। नैक से ए-प्लस-प्लस ग्रेड मान्यता प्राप्त कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का अंग्रेजी विभाग 1961 में स्थापित हुआ था। विभाग का अंग्रेजी साहित्य और भाषाओं के अध्ययन को शुरू करने और विकसित करने का गौरवशाली इतिहास रहा है।
अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग में समग्र शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्रों को सरकारी और निजी क्षेत्र में शिक्षक, सांसद और विधायिकाओं, मीडिया हाउस, पर्यटन उद्योग, सामग्री लेखन, प्रकाशन उद्योग, अनुवाद क्षेत्र, रेडियो जॉकी, आईईएलटीएस शिक्षण के रूप में रोजगार मिलता है।  यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को मंत्रालयों में अनुवादक के रूप में, बॉलीवुड उद्योग आदि में भी रोजगार मिलने की अपार संभावनाएं होती है।
प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग में एम.ए. अंग्रेजी और पीएच.डी कोर्स पढ़ाए जाते हैं।  यहां पढ़ाया जाने वाला दो वर्षीय एमए पाठ्यक्रम एनईपी-2020 के अनुसार नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है और इसमें दुनिया भर के साहित्य शामिल हैं। विभाग में हर वर्ष विदेशी छात्र भी दाखिला लेकर शिक्षा ग्रहण करते है। अनुभवी और उच्च शिक्षा प्राप्त फैकल्टी संकाय विद्यार्थियों को शिक्षित कर रहे हैं। नवीनतम पुस्तकों के साथ विभाग में अच्छी तरह से स्थापित पुस्तकालय है और यहां विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के माध्यम से नवीनतम ई-संसाधन भी उपलब्ध हैं।
अंग्रेजी विभाग के भारत और विदेशों में काफी संख्या में पूर्व छात्र हैं जो अंग्रेजी विभाग व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम चमका रहे हैं। अंग्रेजी विभाग के छात्र प्रतिष्ठित पदों पर तैनात है। कुछ छात्र द हिंदू, टाइम्स दैनिक अंग्रेजी प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में उच्च पदों पर आसीन है। कुछ छात्र आईएएस, एचसीएस, सीबीआई निदेशक, केंद्रीय सरकार में अनुवादक, माइक्रोसॉफ्ट, बॉलीवुड की सामग्री लेखन टीम को लीड कर रहे हैं तथा भारतीय और विदेशी विश्वविद्यालयों में वरिष्ठ संकाय, उद्योगपति व वरिष्ठ पदों पर छात्र विराजमान है।
अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग के 3 छात्र कुलपति, एक छात्र कुलसचिव के पद तक पहुंच चुके है और भारत और विदेशों में भी काफी संख्या में विभाग के विद्यार्थी शिक्षक का कार्य कर रहे हैं। काफी विद्यार्थी आईएएस के पद पर सेवाएं दे रहे है। विभाग के अब तक 8 छात्रों को फुलब्राइट फेलोशिप के तहत अमेरिका की यात्रा के लिए फुलब्राइट फेलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। अंग्रेजी विभाग का हरियाणा में अंग्रेजी साहित्य और भाषा की नवीन और विस्तार में बड़ा योगदान रहा है। विभाग के काफी संख्या में छात्र हर वर्ष नेट, जेआरएफ नेट परीक्षा में उर्तीण होते हैं।
कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार अंग्रेजी विभाग के पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो चुकी है तथा विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 जून को किया जाएगा। एम.ए. अंग्रेजी में 120 सीटों का प्रावधान है जिन पर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। दाखिले की पहली लिस्ट 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे लगेगी। ऑनलाइन एडमिशन से सम्बन्धित जानकारी के लिए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *