कुरुक्षेत्र समेत हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर की चर्चा

हरियाणा में क्लीन स्वीप कर रहा इंडिया गठबंधन : डॉ. सुशील गुप्ता

4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही: डॉ. सुशील गुप्ता

हार को देखकर बौखलाई हुई है बीजेपी: डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़, 01 जून

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा और हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर चर्चा की। वहीं आगामी रणनीति को लेकर भी विचार विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि इस बार हम कुरुक्षेत्र लोकसभा से भारी बहुमत से जीत रहे हैं और इंडिया गठबंधन हरियाणा में क्लीन स्वीप कर रहा है। 4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। चुनाव परिणाम से पहले ही बीजेपी को हार नजर आने लगी है, जिस कारण बीजेपी बौखलाई हुई है। बीजेपी नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन देश से बीजेपी की तानाशाही का खात्मा करेगा। क्योंकि इस चुनाव में जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाह सरकार को सत्ता से बाहर करने का मौका जनता को मिला है। सरकार संस्थाओं को अपने इशारे पर चला रही है। देश में किसान, युवा, व्यापारी और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। देश में असल लड़ाई न्याय और अन्याय के बीच है। इंडिया गठबंधन हरियाणा की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *