हरियाणा के पानीपत शहर के बीचों-बीच से निकल रहे नेशनल हाइवे (NH)-44 पर खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा है। इसके लिए PNB की बिल्डिंग के पीछे कबाड़ के ढेर पर खुलेआम जिस्म की सौदेबाजी की जा रही है। इसके लिए वहां दलाल भी छोड़ रखे हैं। जो आसपास घूम-घूमकर कोड वर्ड में ग्राहक की तलाश करते हैं।

इसके बाद सिर्फ 300 से 800 रुपए के रेट में देह व्यापार किया जा रहा है। इनके चंगुल में स्टूडेंट्स से लेकर बुजुर्ग तक फंसे हुए हैं। ग्राहक की हैसियत के मुताबिक 300 से लेकर 800 रुपए तक वसूल किए जाते हैं।

सुबह 10 बजे से शुरू हो जाता है वेश्यावृत्ति का गंदा खेल
सुबह के 10 बजते ही यह महिलाएं एलिवेटेड हाईवे के नीचे पहुंच जाती हैं और इनका गंदा खेल शुरू हो जाता है। कुछ महिलाएं नगर निगम के कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर भी बैठी होती है। दैनिक भास्कर की टीम आस-पड़ोस के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची।

वहां पहुंचने के बाद उन महिलाओं ने एक बार तो हमें भी अपना ग्राहक समझ लिया। उन्होंने जिस्मफरोशी के लिए सौदेबाजी तक शुरू कर दी। उनसे बातचीत में पता चला कि बहुत ही छोटी उम्र के नौजवान युवक को महिलाओं ने अपना ग्राहक बनाया हुआ था।

वीडियो बनने के वक्त भागी, एक घंटे बाद फिर पहुंची
यहां एक गंदगी से भरे कमरे में एक कस्टमर और 3 महिलाएं खड़ी थी। उनके बीच पैसों की बात हो रही थी। जैसे ही उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग होने लगी तो महिलाएं वहां से भाग निकली। हालांकि वह पूरी तरह से बेखौफ नजर आईं क्योंकि करीब 1 घंटे बाद वह फिर उस जगह लौटकर धंधे में जुट गईं।

वही महिलाएं और कुछ पुरुष वहां थे और वह फिर से जिस्मफरोशी के लिए सौदेबाजी हो रही थी। फिर टीम के कैमरे को देख वहां भगदड़ मच गई। हालांकि दूसरी बार में हमारे साथ ट्रैफिक पुलिस के एक मुलाजिम भी था। जिसने उनसे पूछताछ की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *