एसडी मॉडल व डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए जाएंगे मीडिया सेंटर, 4 जून को होगा मतगणना का कार्य


करनाल 30 मई।
 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य 4 जून को किया जाएगा। मतगणना का कार्य एसडी मॉडल व डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया जाएगा। इन दोनों स्कूलों में मीडिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह लगातार मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इन मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। इतना ही नहीं मतगणना केंद्रों पर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध भी किए गए हैं। इन मतगणना केंद्रों के लिए जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं वहीं मतगणना केंद्रों पर अधिकारियों व कर्मचारियों की भी डïïï्यूटी लगा दी गई है। इन ड्यूटियों के लिए पहले चरण की रैंडमाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके लिए दूसरा रैंडमाइजेशन 2 जून को किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि करनाल में नीलोखेड़ी, इंद्री, करनाल, घरौंडा व असंध विधानसभाओं के मतों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसके लिए एसडी मॉडल व डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन मतों की गिनती का कार्य 4 जून को होगा। इसके लिए तमाम प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। इन प्रबंधों का संबंधित विधानसभा के एआरओ कम एसडीएम निरंतर जायजा ले रहे हैं। इस जिले में मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन मतगणना केंद्रों में अधिकृत पास वाले व्यक्ति को ही निर्धारित जगह तक प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। किसी भी सूरत में आदेशों की उल्लंघना नहीं होने दी जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *