फ्लाइंग स्क्वायड की ड्यूटी के दौरान शराब पीए हुए पाए जाने पर हुई कार्रवाई

ड्यूटी में कौताही बरतने पर पुलिस विभाग के एक ईएएसआई के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए लिखा

अम्बाला, 23 मई- लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी में कौताही करने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। चुनाव आयोग ने इस पर सख्त रूख अपनाते हुए गुरुवार को कृषि विभाग के एक बीएओ को सस्पेंड कर दिया है। वहीं पुलिस विभाग के एक ईएएसआई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम में ड्यूटी दे रहे कृषि विभाग के बीएओ पंकज कुमार को शराब पीए हुए पाया गया था। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया था। कृषि विभाग के निदेशक ने बीएओ पंकज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं पुलिस विभाग के एक ईएएसआई के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।

तत्परता से ड्यूटी करें कर्मचारी
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन ने कहा कि चुनाव के दौरान अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आगामी 25 मई को अम्बाला लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाने हैं, वहीं 4 जून को मतगणना होनी है। अत: इस कार्य में लगे सभी कर्मचारी व अधिकारी तत्परता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। किसी तरह की कोई कौताही न बरतें। अन्यथा ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाना हम सभी का प्राथमिक लक्ष्य है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *