नारायणगढ़, अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट और मुलाना में होगा 1-1 पिंक बूथ, 1 पीडब्लूडी बूथ और 1 यूथ बूथ भी किया जाएगा स्थापित

अम्बाला, 22 मई- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि चुनाव के दिन अम्बाला जिले की चारों विधानभाओं में 1-1 पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन पिंक बूथ पर पोलिंग पार्टी के रूप में महिलाएं अपनी ड्यूटी देंगी और यह बूथ गुलाबी रंग में रंगा नजर आएगा।

डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि नारायणगढ़, मुलाना, अम्बाला कैंट और अम्बाला शहर में एक-एक बूथ पिंक बूथ रहेगा। इन बूथ पर गुलाबी रंग से साज सज्जा की जाएगी। बूथ पर अलग से पिंक बूथ अंकित किया जाएगा। सबसे खास बात यह भी रहेगी मतदाताओं को वोट डालने के बाद गर्मी में पीने के लिए लस्सी भी मिलेगी। इन चारों बूथ पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। नारायणगढ़ विधानसभा में यह 43 नंबर बूथ, अम्बाला शहर में 71 नंबर बूथ, अम्बाला कैंट में 83 नंबर बूथ और मुलाना में 205 नंबर बूथ पिंक बूथ रहेंगे।

पिंक बूथ और पीडब्लूडी बूथ भी किया जाएगा स्थापित
डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि 112 नंबर बूथ को पीडब्लूडी बूथ बनाया गया है। इस बूथ पर पोलिंग पार्टी में दिव्यांगजन रहेंगे। इस बूथ पर भी अलग से साज सज्जा की जाएगी। बूथ पर अलग से पीडब्लूडी बूथ अंकित किया जाएगा। वहीं 58 नंबर बूथ को यूथ बूथ के रूप में स्थापित किया जाएगा। यहां पर पोलिंग पार्टी में युवा स्टाफ मौजूद रहेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *