उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने मांगे नवीन जिंदल के लिए वोट
भारत पहले किसी को छेड़ता नहीं बाद में छोड़ता नहीं
कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में बीजेपी ने की विजय संकल्प रैली, हजारों की संख्या में पहुची जनता

कुरुक्षेत्र, 20.05.2024: कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। रैली में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे और रैली में पहुंची भारी संख्या में जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत किसी को भी पहले छेड़ता नहीं और बाद में किसी को छोड़ता नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने पहले ऐसा कौन सा राज्य था जिसमें दंगे, फसाद और अन्य आपराधिक गतिविधियां नहीं होती थी, लेकिन जबसे वे प्रधानमंत्री बने तब से चाहे माफिया हो, दंगाई हो, गुंडे हो, आंतकवादी या नक्सलवादी हो सभी जाहनुम में पहुंचाने का काम मोदी ने किया है। आज किसी की हिम्मत नहीं की वे भारत की तरफ आंख उठाकर भी देख लें।
उन्होंने कहा कि हम वतनपरस्त लोग हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र स्थित ब्रहमसरोवर का भी जिक्र करते हुए कहा कि यहां जन्म लेने वाले व यहां रहने वाले लोग सौभाग्यशाली हैं जिनको प्रतिदिन ऐसे प्रवित्र तीर्थ के दर्शन करने को मिलते हैं। उन्होंने कांग्रेस व आप सहित अन्य पार्टियों पर निशान साधते हुए कहा कि इन्होंने दिल्ली में अराजकता का माहौल बना दिया वहीं पंजाब को नशे की गर्त में धकेलने का काम कर रही हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप ऐसी पार्टियों को सता में लाना चाहोगे जो देश को लूट, खसोट, नशे व आतंकवाद की दलदल में धकेले। इस पर लोगों ने फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के समर्थन में हाथ खड़े किए। उन्होंने कहा कि आज किसानों के खाते में सीधे पैसा जमा होता है। जोकि मोदी सरकार में ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं, बेटियां व आम जन सब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में वोटों की अपील करते हुए कहा  िकवे पहले भी लोकसभा में एकसाथ कार्य कर चुके हैं, इसलिए वे उनकी कार्य प्रणाली से अच्छी प्रकार से जानते हैं। नवीन जिंदल हमेशा से खासकर जरुरतंद लोगों के लिए उनके उत्थान के कार्य करते रहते हैं। उनके कार्य को देखकर अन्य क्षेत्रों के लोग भी यहीं कहते हैं कि नवीन जैसा सांसद हमारे यहां भी होना चाहिए।
इस पहले राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि लोगों को प्रणाम करते हुए कहा कि आप लोग इतनी गर्मी में भी यहां इतनी बढी संख्या में पहुंचे हो इतनी देर से अपने मुख्यातिथि का इंतजार कर रहे हो इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि युद्व के समय में जब हमारे बच्चे युक्रेन में फंसे हुए थे तब वे मोदी जी ही थे जो उनको युद्व के बीच में से देश के सैंकड़ों को निकाल कर सुरक्षित अपने देश लाए थे। उन्होंने कहा कि मोदी ने ही देश को रामलाल के दर्शन करने का सौभाग्य दिया। उन्हीं के प्रयासो की बदौलत आज आयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन हम कर सकते हैं। उन्होंने हरियाणाा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के बारे में कहा कि पहले जहां हरियाणा मे पर्ची-खर्ची के दम पर ही नौकरी मिलती थी उसे मनोहर लाल ने बंदर करवाया और पढ़ाई के दम पर नौकरी हासिल करने का मौका युवाओं को दिया। अब जो बच्चा पढ़ेगा वहीं नौकरी लगेगा, यानि के उसे किसी सिफारिश या जमीन बेचने की जरुरत नहीं है। ऐसी व्यवस्था मनोहर लाल ने की। इसके अलावा सीएम नायाब सैनी अपनी ईमानदारी के विकास के बल पर प्रदेश को उचाईयों के पथ पर अग्रसर करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि मैने पहले भी दस साल कुरुक्षेत्र का सांसद रहते हुए विकास के कार्य करवाएं है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 70 हजार निशुल्क शौचालय बनाकर लोगों को दिए। हजारों को लोगों को आवास मुहैया करवाएं। इसके अलावा हर भारतीय को देश का झंडा फहराने का अधिकार दिलवाया। लोगों के लिए मेडिकल कैेंप, महिलाओंं के लिए सिलाई सेंटर, बुटिक सेंटर, कढाई सेंटर खोले जिससे वे स्वरोजगार प्राप्त अपना घर चला सकेंं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने पूरे देश में आक्सीजन उपलब्ध करवाई और क्षेत्र में भी किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर सडक़े, गलियां, राशन कार्ड, शगुन योजना, बच्चों के लिए जिम, क्रिकेट किट, योगशालाएं खुलवाने जैसे अनेकों काम किए। इसी के बल पर आज फिर से आपसे आर्शीवाद मांगने आया हूं। जिसपर लोगों ने जयश्रीराम के नारे लगाते हुए मोदी व नवीन जिंदल को तीसरी बार प्रधानमंत्री व सांसद बनाने का वायदा किया। इस अवसर पर कैथल से विधायक लीलाराम गुज्र्जर, कलायत से विधायक कमलेश ढांडा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक पवन सैनी, चैयरमेन धुम्मन सिंह किरमिच, चैयरमेन धर्मबीर मिर्जापुर, युवा नेता साहिल सुधा, नगर परिषद की निर्वतमान चैयरपर्सन उमा सुधा, मुकुंदलाल सुधा, जिला प्रधान रवि बतान, भाजपा नेता रविंद्र सांगवान, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, मंडल अध्यक्ष हरीश अरोडा, हिमांशु भारद्वाज व नरेंद्र जांगड़ा सहित अन्य कई नेता मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *