अंबाला शहर विधानसभा विजय संकल्प रैली में बोले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है :   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी

*मोदी समान नागरिक कानून से देश को चलाना चाहते हैं और घमंडिया गठबंधन सरिया कानून से : धामी

अंबाला , 15 मई। अंबाला शहर में विजय संकल्प जनसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घमंडिया गठबंधन को मुगलिया गैंग बोलते हुए कहा कि ये लोग देश को समान नागरिक संहिता से नहीं, बल्कि सरिया कानून से चलाना चाहते हैं। श्री धामी ने कहा कि भाजपा संस्कृति और विरासत के सम्मान के साथ विकसित भारत के संकल्प वाली भाजपा है, वहीं दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के लोग तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, परिवारवाद वाली मुगलिया गैंग है। भाजपा ने समान नागरिकता कानून लागू करने का संकल्प लिया है।  उन्होंने कहा कि आप लोगों ने तय करना है कि देश संविधान से चलाना है या फिर सरिया कानून से। श्री धामी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुगल प्रेमी घोषणा पत्र बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है। सभा को कैबिनेट मंत्री असीम गोयल, भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने भी संबोधित किया।
अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में श्री धामी ने घमंडिया गठबंधन पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांगेस और घमंडिया गैंग झूठा भ्रम फैलाकर देश की एकता और अखंडता तथा शांति को भंग करने में लगी है। घमंडिया गैंग के लोग राष्ट्र हित के मुद्दे से लेकर समाज हित के फैसले पर झूठ परोसने का काम कर रहे हैं। देश के संविधान  और संस्थाओं पर इन लोगों का विश्वास नहीं है। घमंडिया गठबंधन के नेता सेना से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं और सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हैं। घमंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए श्री धामी ने कहा कि कांग्रेस और उनके गठबंधन के लोगों ने देश की जांच एजेंसियों, चुनाव आयोग, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति की गरिमा को तार-तार करने का काम किया है।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस के लोग किसानों को भड़काकर अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को पूरी करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जितना काम किसानों के लिए मोदी सरकार ने किया है, उतना काम कांग्रेस ने 60 सालों में नहीं किया। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के लोग ना देश और ना ही धर्म का सम्मान करते हैं। भगवान श्री राम को काल्पिनिक बोलते हैं। सनातन धर्म का अपमान करने में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। राम मंदिर कांग्रेस के लोगों को बेकार नजर आता है।
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों का दोगला चरित्र जनता के सामने आ गया है। पंजाब में एक दूसरे को भला-बुरा बोलते हैं और हरियाणा तथा दिल्ली में गलबईयां कर रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जनता को ठगने, भ्रष्टाचार करने में पक्के साझीदार हैं।
कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुगल प्रेमी घोषण पत्र बोलते हुए श्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी और एससीएसटी के आरक्षण में मुसलमानों को खुलकर आरक्षण देने की बात कह रही है। श्री धामी ने कहा कि आप लोगों को मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार चाहिए या फिर 10-10 प्रधानमंत्री बनाने वाली सरकार चाहिए यह आप लोगों को तय करना है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में स्वर्गीय रतनलाल कटारिया की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रतनलाल कटारिया ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के लिए काफी काम कराए हैं। उन्होंने कहा कि अब बंतो कटारिया विकास के कामों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। उन्होंने लोगों से बंतो कटारिया को प्रचंड बहुत से जिताकर दिल्ली भेजने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में श्री धामी ने 2014 से पहले के कालखंड को भ्रष्टाचार और घोटालों का कालखंड कहा। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार पर लगाम लगी और भारत विकास और समृद्धि के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला देश बना और जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत वाला देश होगा।
श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने  बिना रूके, बिना थके एक पल भी विश्राम लिये बिना लगातार काम किया है। 10 सालों में 55 हजार किलोमीटर नेशनल हाइवे बनवाएं।  आईआईटी, आईआईएमएम, एम्स, 390 विश्व विद्यालय, लगभग 700 नए मेडिकल कालेज खोले गए। भारत की तरक्की को देखकर दुनिया के बड़े-बड़े विकसित देश भी आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिये यह गर्व की बात है कि देश के टियर-2 और टियर-3 जैसे शहरों में हवाई अड्डे बन रहे हैं।
इस अवसर पर मंत्री असीम गोयल ने विजय संकल्प जनसभा में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश हित और समाज हित में इतने काम किए हैं जिनसे जनता खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि 25 मई को अंबाला शहर विधानसभा से बंतो कटारिया 70 हजार से अधिक वोटों से जीतेंगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष, मंदीप राणा, जिला महामंत्री कर्मचंद सैनी, उत्तराखंड प्रकोष्ठ के ओपी भट्ठ, विनय, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सैनी, पार्षद शोभा पूनिया, प्रीति सूध, नीता खेड़ा,  हितेश जैन, वीनू गर्ग, उमा जाशी आदि उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *