जिला पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं । थाना शाहबाद की टीम ने गुरुद्वारा से चोरी करने के आरोपी आशु कुमार पुत्र शेर सिंह वासी तंगौरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उससे 1 हज़ार रुपये बरामद को करने मे सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 मई अप्रैल को साहिब सिंह पुत्र गुरमेज सिंह वासी नलवी कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह गुरुदारा साहिब में ग्रंथी की सेवा करता है। दिनांक 12 मई की रात को वह गुरुदारा साहिब को अच्छे से लॉक करके अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह समय करीब 3 बजे जब वह गुरुदारा साहिब आया तो उसने देखा की हाल का शीशा टूटा हुआ है । अंदर जाकर सीसीटीवी में देखने पर पता लगा की एक लड़का गुरूद्वारे साहिब का शीशा तोड़कर अंदर आया ओर गुल्लक को ले जाता हुआ नजर आया। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई ।

दिनांक 16 मई को थाना शाहबाद प्रभारी के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार व हवलदार गजराज की टीम ने गुरुद्वारा से चोरी करने के आरोपी आशु कुमार पुत्र शेर सिंह वासी तंगौरी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 1 हज़ार रुपये बरामद किये गये । आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *