179 विद्यार्थियों में से 138  विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए

53 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए

कुरुक्षेत्र, 13 मई। सी॰बी॰एस॰सी॰ द्वारा दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विज़्डम वर्ल्ड स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय परिसर में इन होनहार विद्यार्थियों का विद्यालय प्रबंधन की ओर से फूल मालाएं पहनाकर अभिवादन किया गया।  सभी शिक्षकों ने इन होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति संगीता बहल ने बताया कि अनिरूद्ध ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनन्या, सनवी व तेजस्वी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व सना ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के कुल 179 विद्यार्थियों में से 138  विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा कुल 153 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । इसी प्रकार 53 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। इनमें अर्टिफिशियल इंटैलिजैंस विषय में 20, जैपनीज़ विषय में 13, संस्कृत विषय में 8, गणित विषय में 5, डाटा सांईस विषय में 5, सांईस विषय में 1 विद्यार्थी तथा मल्टीमीडिया विषय में 1 विद्यार्थी ने 100 में से 100 अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। इसके अतिरिक्त सामाजिक विज्ञान विषय में 5 विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत, अंग्रेजी विषय में 3 विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशत, पंजाबी विषय में 1 विद्यार्थी ने 98 प्रतिशत तथा हिन्दी में 1 विद्यार्थी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के निदेशक विनोद रावल एवं निदेशिका अनीता रावल ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। निदेशक विनोद रावल ने बताया कि यह परीक्षा परिणाम विद्यालय की शानदार परम्परा में एक और उपलब्धि है। उन्होंने विद्यालय की मजबूत शिक्षा प्रणाली को इस परिणाम का आधार माना है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *