पात्र व्यक्ति 26 अप्रैल तक वोट बनवाकर करें चुनाव में भागीदार, लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए वोट बनवाएं और मतदाता सूची में अपना नाम भी अवश्य देख

कुरुक्षेत्र 20 अप्रैल चुनाव तहसीलदार सरला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिले के प्रत्येक मतदाता से मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र में भागीदारी का आह्वान किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव हेतु मतदान से पूर्व सभी मतदाताओं को अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर लेना चाहिए। जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हैं वही आगामी लोकसभा चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। मतदान करने के लिए वोटर कार्ड होने के साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज होना भी जरूरी है। मतदाता घर बैठे चुनाव आयोग की वोटर हेल्पलाइन एप, चुनाव आयोग की वेबसाइट व जिला प्रशासन की वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
चुनाव तहसीलदार सरला ने कहा कि 1 जनवरी 2024 तक जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है वह आगामी लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए अपना वोट 26 अप्रैल तक बनवा सकते हैं। इसके अलावा जिन वोटरों के पास वोटर कार्ड है लेकिन वोटर लिस्ट में नाम दर्ज नहीं है तो ऐसे वोटर भी अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराएं और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने के पात्र बनें। लोकतंत्र का महत्व अधिक से अधिक मतदान के साथ ही बढ़ता है। जितने अधिक लोग मतदान की प्रक्रिया में भागीदारी करेंगे लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है। पात्र युवाओं को वोट बनवाते हुए देश के प्रति कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। युवाओं को वोट बनवाने के लिए जागरूक करने व वोटरों को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए जिले में स्वीप अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और लोगों को चुनाव की प्रक्रियाओं को लेकर जागृत किया जा रहा है।
फोटो कैप्शन-फोटो नंबर 2

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *