कुरुक्षेत्र 20 अप्रैल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) एवं डीएलएड(रि-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षा मार्च-2024 में जिन परीक्षार्थियों के अनुचित साधन संबंधी केस (यूएमसी) दर्ज हुए थे, ऐसे परीक्षार्थियों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर 24 एवं 25 अप्रैल 2024 को प्रात: 9 बजे बुलाया गया है।
बोर्ड प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 24 अप्रैल 2024 को सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) एवं डीएलएड (रि-अपीयर) के परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक की सुनवाई की जाएगी तथा 25 अप्रैल 2024 को सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) के परीक्षार्थी की सुनवाई की जाएगी। इसलिए 24 अप्रैल को सीनियर सेकेंडरी एवं डीएलएड तथा 25 अप्रैल को सेकेंडरी परीक्षा के परीक्षार्थी बोर्ड मुख्यालय पर अनुचित साधन संबंधी केस (यूएमसी) में व्यक्तिगत सुनवाई के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जिन परीक्षार्थियों के अनुचित साधन के केस दर्ज हुए हैं, ऐसे परीक्षार्थियों को उन द्वारा उपलब्ध करवाए गए मोबाइल नंबर पर उनकी व्यक्तिगत सुनवाई की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेज दी गई है, इसके अतिरिक्त सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (नियमित) परीक्षार्थियों को सूचना देने के लिए सम्बन्धित विद्यालयों की ई-मेल पर सूची भेज दी गई है। अनुचित साधन (यूएमसी) संबंधी परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर भी उपलब्ध है। ऐसे सभी परीक्षार्थी निर्धारित तिथि व समय पर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *