जिला पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र सुरेन्द्र सिंह भोरिया के दिशा निर्देशानुसार बुधवार को लोकसभा चुनाव के मध्यनजर सदर पेहवा व शहर पेहवा एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम व सीआरपीएफ की महिला टुकडी ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतन्त्र रुप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की ।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 मई 2024 को प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने निश्चित हुए हैं। जिसके सम्बन्ध में चुनाव की घोषणा के उपरांत हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है । जिला कुरूक्षेत्र में लोकसभा चुनाव-2024 को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सीआरपीएफ की महिला जवानों के साथ मिलकर पेहवा शहर में फ्लैग मार्च निकाला । थाना शहर पेहवा प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के नेतृत्व व थाना सदर पेहवा में निरीक्षक मनीष कुमार व महिला निरीक्षक कुसुम लता के नेतृत्व में पुलिस की टीमों का फ्लैग मार्च सदर पेहवा व शहर पेहवा एरिया के विभिन्न गलियों व मार्गों से होकर गुजरा । पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग लेने के पुलिस टीम लिए प्रेरित किया। जनता से अपील की गई कि वह चुनाव के समय किसी भी असमाजिक तत्व के बहकावे में न आकर किसी प्रकार के लालच देने वालों की सूचना तुरन्त अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन/चौंकी या पुलिस कन्ट्रोल रूम में दें । 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *