सत्ता जनता की सेवा का एक माध्यम है न कि सत्ता सुख भोगने का – सुभाष गोयल विस्तारक

अम्बाला 14 अप्रैल: भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया की जीत पिछली बार से दोगुनी वोटों  से होगी यह शब्द भाजपा बलदेव नगर मंडल के अध्यक्ष रामचन्द्र सैनी ने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी की जीत का सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। जनता से लगातार सम्पर्क में है उन्होंने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता अपनी मेहनत पर भरोसा रख आगे बढ़ने वाले लोग हैं। हम देश में साकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आए हैं, सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं। इस अवसर पर अम्बाला की लोकसभा के विस्तारक सुभाष गोयल ने जहां कार्यकर्ताओं को अपना आशीर्वाद दिया वहीं अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि सत्ता जनता की सेवा करने का एक माध्यम है न ही सत्ता सुख भोगने का। सभी बूथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेताओं को आश्वासन दिया कि वह पिछली बार की अपेक्षा दोगुनी वोट से पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए कोई कसर न छोड़ेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *