( दुर्गानगर, जलबेड़ा रोड पर स्थित)

अम्बाला शहर, 13 अप्रैल:
स्वर्ग आश्रम शिवपुरी सोसायटी (रजि.) द्वारा आज उपरोक्त स्वर्ग आश्रम के निमाण व कायाकल्प का विधिवत शुभारम्भ किया गया। शहर के जाने-माने  धार्मिक सदभाव के कपड़ा व्यापारी द्वारा नारियल तोड़कर निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। स्वर्ग आश्रम के प्रधान नीरू वढेरा ने बताया कि इस कार्य की अनुमानित लागत 45 लाख रूपये है। जिसे 15-15 लाख के तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें चैकीदार का कमरा, रसोई, फूल रखने का कमरा, लाॅकर सुविधा, संस्कार के लिए सूखी लकड़ी को सम्भालने के लिए शेड नम्बर 1 व शेड नम्बर 2 के निर्माण कार्य इत्यादि होंगे। उपरोक्त सारे कार्य संस्था के सदस्यों, इलाका वासियों व शहर वासियों के सहयोग से सम्पन्न किये जाएंगे।
ज्ञात रहे कि नीरू वढेरा इस संस्था के फाउंडर प्रधान जोकि लगातार 6 वर्ष तक उपरोक्त पद पर पहले भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपनी टीम के सहयोग से लाखों रूपये से इस स्वर्ग आश्रम का कायाकल्प कर चुके हैं। उन्हें मात्र 2 सप्ताह पहले ही दोबारा प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पद सम्भालते ही जनता के सहयोग से उन्होंने इसके कायाकल्प व निर्माण का बीडा उठाया है। उन्हें विश्वास है कि सभी के सहयोग से वह जनहित के इस कार्य को करने में सफल होंगे।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक गुरप्रीत सिंह हन्नी व रमेश गुप्ता, चेयरमैन मास्टर हंसराज सचदेवा, सचिव पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष बाॅबी मेहंदीरत्ता, सदस्य रखवीर सिंह, गुलशन शर्मा, हरीश शर्मा, सरदूल सिंह पार्षद, मनोहर लाल, सिकन्दर कुमार, सतीश चैधरी व देशबंधु मेहता आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *