लाडवा 8 अप्रैल सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी नागरिक नसीब कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व लोकसभा चुनाव-2024 को मनाने के लिए चुनाव आयोग ने दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
एसडीएम नसीब कुमार ने कहा कि उक्त श्रेणियों के मतदाताओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पोलिंग स्टेशनों पर रैंप, व्हील चेयर, लाने व ले जाने की व्यवस्था, मेडिकल किट इत्यादि की व्यवस्था करने के साथ-साथ एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों को उनकी सहायता के लिए तैनात किया जाएगा। आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनावों से सम्बन्धित जानकारी के लिए सक्षम ऐप भी बनाया है। शिक्षा विभाग की चुनावों में अहम भूमिका रहती है, कि अधिकांश पोलिंग स्टेशन स्कूलों में ही बनाए जाते हैं। अध्यापक बच्चों को चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी दें और उन्हें अपने अभिभावकों के साथ-साथ अन्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने को कहें।
उन्होंने कहा कि मतदान के दिन जब उनके अभिभावक वोट डालने आते हैं तो वे भी साथ आएं और सैल्फी लेकर अपलोड करें। चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि देश का हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें और पांच साल में आने वाले चुनावों में अवश्य भागीदार बने। मतदाता अपने जहन रखें हम भारत के मतदाता है, भारत के लिए मतदान करें, लोकतंत्र से सजा भारत, मतदान करने जाएंगे, न पक्षपात, न भेदभाव, हम भारत के निर्माता हैं, मतदान करने आएंगे भारत के लिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *