जिला पुलिस ने शराब पीकर हुडदंग बजी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना ईस्माईलाबाद की टीम ने सेरे आम शराब पीकर हुडदंग बाजी करने के आरोप में जगदीप पुत्र जगदीश चन्द वासी डेरा कलसा ईस्माईलाबाद कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 04 अप्रैल 2024 को थाना ईस्माईलाबाद के मुख्य सिपाही नरेश कुमार,शिगारा राम,संदीप कुमार की टीम अपराध की तलाश में गांव टबरा के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत गांव टबरा के पास सरेआम उंची उंची आवाज में गाली-गलोच करता हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम ने टबरा जगह सरेआम शराब पीकर हुडदंग बाजी करते हुए काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना ईस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जमानत पर रिहा कर छोङ दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *