बाबैन, 5 अप्रैल

कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के बेटे भारत गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है और किसानों को गुलाम बनाना चाहती है। यदि किसान अपनी आवाज उठाई तो सरकार किसानों पर कभी आंसू गैस के गोले छोड़ती है तो कभी एनएसए लगाती है। जिस कृषि कानून का विरोध करते करते 700 किसानों की शहादत हो गई उन कृषि कानूनों से सीधा फायदा भाजपा के दोस्तों को मिलना था। भाजपा सरकार मंडियों को खत्म करने की साजिश कर रही है और किसानों को मजबूर किया जा रहा है कि किसान अपना अनाज मंडियों में नहीं बल्कि अडानी को बेचे क्योंकि भाजपा अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए हरियाणा की मंडियों को बर्बाद करने की साजिश कर रही है।
भारत गुप्ता अपने पिता के चुनाव प्रचार अभियान के तहत पटाक माजरा में ग्रामीणों को संबोधित करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर आप नेता गुलशन सैनी, नायब पटाकमाजरा, गुरदेव सुरा, जयपाल पांचाल, हरप्रीत चीमा, संजीव भूखड़ी, जगदीप कौर, अमरीक बकाली, शमशेर मलिक, माम चन्द प्रजापत, सुभाष कसीथल, श्याम लाल भूखड़ी के अलावा आप और कांग्रेस गठबंधन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारत गुप्ता ने कहा कि भाजपा साम, दाम, दंड, भेद आदि कोई भी तरीका इस्तेमाल करें इससे भाजपा को कोई लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश विरोधी नीतियों के बीच  है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंच दिया है और बेरोजगारी चरम पर है। इलेक्टोरल बॉन्ड का जो कच्चा चिट्ठा निकलकर सामने आया है उसमें पता चला है कि शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्त से खुद भाजपा ने 60 करोड़ रुपए की रिश्वत ले ली और उसको जेल से बाहर निकलवा दिया। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का जबरदस्त विरोध होने लगा है और हरियाणा में जनता ने कई जगह भाजपा उम्मीदवारों का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि इस बार हरियाणा से भाजपा को 10-10 सीटों पर हराकर भेजेंगे और हरियाणा के लोग पूरी तरह से इंडिया गठबंधन के हर उम्मीदवार की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में भाजपा में नंबर वन पर है, आज के दिन में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी भाजपा में हैं इसलिए लोग कहने लगे है कि भाजपा का नाम बदलकर भ्रष्टाचार जोड़ो पार्टी कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे थे कि कुरुक्षेत्र में चुनाव लडने ताऊ के लाल आ गए हैं, लेकिन ये ताऊ के लाल नहीं भाजपा के दलाल हैं जो उनके इशारे पर इंडिया गठबंधन के वोट काटने के लिए अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार रहे हैं। भाजपा जिस नोर्थ इंडिया से जबरदस्त शासनादेश लेकर पिछली दो बार से चुनाव जीतती रही है वहां पर इस बार जबरदस्त विरोध हो रहा है। इसलिए 400 पार का नारा बुलंद करने वाली पार्टी को इस बार 40 पार भी करना मुश्किल हो रहा है। इन दिनों भाजपा के सारे कार्ड उल्टे पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में है और संघर्ष के लिए तैयार है क्योंकि इंडिया गठबंधन को भी संजय सिंह के बाहर आने से जबरदस्त ऊर्जा मिली है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *