सीएम नायब सैनी ने बॉक्सर विजेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने पर कहा हम उनका स्वागत करते हैं। भाजपा में बहुत लोग पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। पार्टी की जो विचार,नीति और पार्टी का जो नेतृत्व है वह बिल्कुल स्पष्ट है। पार्टी की नीति भी ठीक है।पार्टी की नियत भी ठीक है और पार्टी का नेतृत्व भी ठीक है।
इंडिया गठबंधन पर तंज करते हुए बोले नायब सैनी उनकी नियत भी ठीक नहीं, नीति भी ठीक नहीं और नेतृत्व भी ठीक नहीं। उनकी नीति देश को पीछे धकेलने में है। पीएम मोदी की नीति देश को आगे बढ़ाने की है। प्रधानमंत्री की नियत साफ है, वह देश को प्रथम मानते हैं। कांग्रेस के लोग अपने आप को प्रथम मानते हैं। हमारा नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और उनके नेतृत्व दिखाई नहीं देता कि उनके नेतृत्व कौन होगा। आज देश समझ चुका है यह लोग घमंडियां गठबंधन के लोग भ्रष्टाचारियों का एक टोला है। किसी के ऊपर एफआईआर दर्ज है कोई जेल में है और कोई जेल में जाने की तैयारी में है और कोई बेल पर है।
IAS रेणु फुलिया ने 14 एकड़ जमीन अपने पति व बेटे के नाम करवाने के मामले पर बोले नायब सैनी मामला हमारे संज्ञान में है और जांच के आदेश भी दे दिए हैं और जो भी दोषी होगा कार्यवाही होगी।
इजराइल गए युवाओं से सीएम नायब सैनी ने बातचीत की और युवाओं ने कहा मोदी है तो मुमकिन है उन्होंने कहा युवाओं के सिर्फ टिकट का किराया लगा है और कोई पैसा नहीं लगा। इस प्रकार की सरकार ने पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह योजना बनाई थी दुनिया के अंदर कहीं भी भारतीय है वह गर्व से बोलता है कि मोदी है तो मुमकिन है और वह वहां पर हर चीज में अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। उसका परिणाम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
हाई कोर्ट द्वारा करनाल उपचुनाव के खिलाफ लगाई गई याचिका को आज खारिज कर दिया गया है इस मामले पर सीएम ने कहा हमारी चुनाव की पूर्ण तैयारी है और मैं करनाल के कार्यकर्ताओं के बीच भी गया था। करनाल की जनता का आशीर्वाद भी लिया है और भारी बहुमत के साथ हम वहां पर कमल खिलाएंगे।
नायब सैनी ने कहा पूरे हरियाणा में 11 कमल खेलेंगे 10 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाएंगे और एक चंडीगढ़ जाएगा।
बॉक्सर विजेंदर सिंह के चुनाव लड़ने पर सीएम ने कहा आगे विधानसभा का चुनाव है चुनाव लड़ने का फैसला जो भी पार्लियामेंट्री बोर्ड करता है वह निर्णय अंतिम होता है। आने वाले समय में भाजपा का जो माहौल बना है हर व्यक्ति में उत्साह और जोश है। डबल इंजन की सरकार की सभी योजनाएं जनता तक पहुंच रही है।जब 4 जून को चुनावी परिणाम आएंगे 400 पार देश बोल रहा है और हरियाणा की 10 की 10 सीटे बीजेपी जीतेगी।
हरियाणा में भाजपा लोकसभा उम्मीदवारों को बदलने के सवाल पर बोले नायब सैनी कांग्रेस सपने देखती रहती है। उनका तो आपसी फैसला ही नहीं हो रहा। पिछली बार तो भूपेंद्र हुड्डा भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए और नरेंद्र मोदी के सामने उनको हर देखनी पड़ी। नायब सैनी बोले भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा भी चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं। लेकिन पार्टी के दबाव पर उन्हें चुनाव लडना होगा चाहे हार ही हासिल हो।
उन्होंने कहा कांग्रेस की गारंटी के ऊपर अब लोगों को विश्वास नहीं रहा। अब केवल एक ही गारंटी पर जनता विश्वास है वह है “मोदी की गारंटी”।
