एक बार फिर देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संभालेंगे।
लाडवा, 4 अप्रैल
भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र् मोदी की गारंटी के चलते ही इस बार लोकसभा चुनावों में सभी को मतदान करना चाहिए।
भाजपा नेता संदीप गर्ग गुरूवार को लाडवा-पिपली मार्ग के दुकानदारों से मुलाकात कर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र् मोदी ने जो पूरे देश में नीतियां चलाई है उसको देखते हुए एक बार फिर देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संभालेंगे। क्योंकि जो कार्य बीजेपी सरकार में हुआ है वह अभी तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में हम सभी को बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए और सभी को मतदान करना चाहिए। क्योंकि मतदान एक ऐसा अधिकार है। जिसमें किसी का कोई जोर जबरदस्ती नहीं चलती और इंसान अपनी इच्छा से मतदान करता है और करना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों के कारण देश व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के पास ऐसा कोई भी मुद्दा नहीं है। जिससे कि वह लोगों के पास जाकर अपने हक में वोट की अपील कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के कारण जो देश ने तरक्की की है उसपर सभी लोग विश्वास करते हैं और उन्हीं के हक में मतदान करेंगे। वहीं उन्होंने सभी से भाजपा प्रत्याशी के हक में मतदान करने की अपील भी की। मौके पर घनश्याम काम्बोज, बोबी, विजेन्द्र सिंह, मनोज धवन, गौरव कुमार आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *