इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शाहाबाद के गांवों और वार्डों में किया दौरा

यहां के सांसद ने बाढ़ रोकने के लिए नहर के दोनों तरफ़ न खुदाई करवाई और न ही बांध बनवाया: डॉ. सुशील गुप्ता

नवीन जिंदल 10 साल से जनता के बीच से गायब था : डॉ. सुशील गुप्ता

ईडी के दबाव में चुनाव लड़ने को तैयार हुआ नवीन जिंदल: डॉ.सुशील गुप्ता

बीजेपी अपने तमाम हथकंडे अपना रही है, लेकिन हमारे साथ सच्चाई और ईमानदारी: डॉ. सुशील गुप्ता

शाहाबाद/कुरुक्षेत्र, 04 अप्रैल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शाहाबाद विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा की। उनके साथ प्रेम हिंगाखेड़ी, आशा पठानिया, अर्जुन सिंह, सुमित हिंदुस्तानी, विशाल खुब्बड़, एडवोकेट जयभगवान, राजेंद्र भाटी, रवि शर्मा, बिमला सरोहा, सरपंच गुरपाल, समय सिंह, मान सिंह, स्वीटी रंगा, रवि वर्मा, सुनीता नेहरा, शेर सिंह, हरपाल भाटी, सीमा रानी, चमनलाल और सरपंच पवन ढांडा मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने अपनी चुनावी यात्रा गांव धन्तौड़ी से शुरू की। इसके बाद वे गांव शरीफगढ़ में लोगों से मिले। वहां से बकाना में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद गांव मछरौली में पहुंचे। यहां से गांव खरीडवा, बेरथली, बुहावा, यारा, यारी, डीग, जन्धेड़ी, छपरा, छपरी, गांव त्योड़ा, त्योड़ी, किशनगढ़ और शाहाबाद शहर पहुंचकर लोगों को संबोधित किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और “इंडिया” गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि शाहबाद हर साल बाढ़ में डूब जाता है। किसानों और आम जनता को करोड़ों का नुकसान होता है, लेकिन जिंदल और नायब सैनी के होते संसद में कभी भी शाहाबाद का नाम नहीं गूंजा। ये एमपी तो बनते हैं, लेकिन कभी भी इन्होंने बाढ़ रोकने के लिए नहर के दोनों तरफ़ न खुदाई करवाई और न ही बांध बनवाया। इनको अपने घर से मतलब है,जनता का कुछ होता रहे, इनको कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में फ्री बिजली मिलती है, मूलभूत सुविधाएं फ्री मिलती हैं। हरियाणा में न बिजली आती और हर साल 50 हजार करोड़ का घाटा होता है। दिल्ली में महिलाओं को सम्मान राशि मिलती है। दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा की जनता भी फ्री मूलभूत सुविधाएं चाहती हैं। देश के लोकतंत्र और प्रजातंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को जिताना होगा।

उन्होंने कहा भाजपा नवीन जिंदल को ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर यहां चुनाव में लाए हैं। कल तक जो कोयला चोर था, आज वो कोहिनूर हो गया। नवीन जिंदल जानते हैं कि इस बार कुरुक्षेत्र से उनकी जमानत जब्त होने वाली है। नवीन जिंदल 10 साल से जनता के बीच से गायब था, लेकिन ईडी के दबाव में चुनाव लड़ने को तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल को दो विकल्प दिए गए थे कि या तो यहां से चुनाव लड़ो या जेल जाओ। इसकी सच्चाई नवीन जिंदल ही जानते हैं। अब देश प्रदेश और कुरुक्षेत्र की जनता समझ रही है कि भाजपा किस प्रकार चंदे का धंधा चला रही है। सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी के इलेक्टोरल बॉन्ड के महाघोटाले को उजागर करके देश के सामने ला दिया है। अब देश और प्रदेश की जनता भाजपा से पूरा हिसाब लेगी। चुनावों में वोट की चोट से बीजेपी को सत्ता से बाहर करके तानाशाही को खत्म करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा भाजपा देश का प्रजातंत्र और बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने में लगी है। सुप्रीम कोर्ट की गरिमा को खत्म करने का काम करने में लगी है। इस चुनाव में बीच में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया, ताकि वे लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें। इस चुनाव में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया ताकि वे लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें। इस चुनाव के बीच में कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट सीज कर दिए गए। आज तक हिंदुस्तान में ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि जब कुरुक्षेत्र का युद्ध हुआ, तब कोरवों की विशाल सेना थी, जबकि पांडवों के साथ भगवान श्रीकृष्ण थे। ऐसा ही हमारे साथ है, बीजेपी अपने तमाम हथकंडे अपना रही है, लेकिन हमारे साथ सच्चाई और ईमानदारी है। भगवान श्रीकृष्ण हमारे साथ है। कुरुक्षेत्र के चुनाव में इंडिया गठबंधन के सामने भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। जनता और इंडिया गठबंधन साथ मिलकर बीजेपी को हराने का काम करेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *