कुरुक्षेत्र 04 अप्रैल : आज कुरुक्षेत्र के पिपली रोड स्थित  होटल सैफरॉन मे भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर ने कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव संचालन समिति पदधिकारियों की बैठक ली। बैठक के आरंभ में सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, क्लस्टर इंचार्ज कृष्ण लाल पंवार, राज्य मंत्री कँवर पाल गुर्जर, राज्य मंत्री सुभाष सुधा, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बतान, कैथल जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर, पूर्व मंत्री संदीप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवम पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, जिला प्रभारी जगमोहन आनंद, विस्तारक नरेंद्र पाल डाबला ने भारत माता, डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प० दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित की व दीप प्रज्ज्वलित किया। तदुपरांत सह प्रभारी नागर जी ने पार्टी पदधिकारियों से चुनाव मे दी गई जिम्मेदरियो बारे फीडबैक लिया और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावो में विजयश्री के लिए गुरु मंत्र देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा की मई में लोकसभा के चुनाव हैं और अब सिर्फ 50 दिन ही शेष रह गए है हमें नरेन्द्र मोदी जी को तिबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए इन 50 दिनों में अपना 100 प्रतिशत पूर्ण समय देकर पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरा करना है। जिससे देश सशक्त एवम विकसित राष्ट्र बनने की राह पर आगे बढेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में विजयश्री के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी और कहा आप इमानदारी एवम निष्टा के साथ अपनी जिम्मेदारी पूरी कीजिए सफलता निश्चित है।

प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने प्रदेश प्रभारी से कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया व सभी मुख्य अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जय घोष के साथ उनका स्वागत किया।

इस मौके पर राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा की यह परीक्षा के दिन है और हम सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिल कर पार्टी को जीत दिलाने के अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा विजयश्री मे छोटे से लेकर पद पर बैठे कार्यकर्ता का समान योगदान रहता है।
इस मौके पर पेनलिष्ट रविन्द्र सांगवान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जिला महामंत्री जस्विन्द्र सैनी, विनीत क्वात्रा, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, राज रमण दीक्षित, सह प्रमुख दिवाकर, दीपक चौहान, हिमांशु शर्मा, विनीत बजाज, हरीश अरोड़ा, विवेक रावत, देवी दयाल शर्मा, भूपिंदर पलवल, गुलशन सैनी, रिषीपाल, मदन मोहन छाबड़ा, रोशन बेदी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *