राजेश सिंगला ने कहा राजनीतिक परिदृश्य में समाज का संगठित रहना जरूरी

कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें कुरुक्षेत्र से राजेश सिंगला को चौथी बार प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी आगामी दो वर्ष के लिए दी गई है और साथ ही साथ सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने प्रदेश कार्यकारिणी का चयन करने के लिए चुनाव अधिकारी एम.पी. जैन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। जिसमें एम.पी. जैन के साथ रोहतक से सुभाष तायल एवं अम्बाला से पवन अग्रवाल सदस्य थे। कमेटी की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई। कार्यकारिणी में सुभाष तायल रोहतक एवं पवन अग्रवाल अम्बाला को कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीनिवास गुप्ता बहादुरगढ़, एम पी जैन सफीदों एवं विनोद सिंगला कैथल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश सिंगला कुरुक्षेत्र एवं बलराम गुप्ता चरखी दादरी को प्रदेश महासचिव, कमल मित्तल जीन्द को कोषाध्यक्ष, मुकेश बंसल भिवानी को मंत्री, केदारनाथ अग्रवाल फरीदाबाद को संगठन मंत्री एवं सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया। उल्लेखनीय है कि अग्रवाल वैश्य समाज अपनी स्थापना के 15वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। राजेश सिंगला ने कहा कि हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। समाज के नाम पर सबको एकजुटता के साथ काम करना चाहिए क्योंकि आज के राजनीतिक परिदृश्य में ये और भी जरूरी हो गया है। हमें ये बात समझ लेनी चाहिए कि राजनीति से ही समाज के उत्थान का मार्ग प्रदर्शित होता है। समाजसेवा हो या व्यापार अगर हम राजनीतिक रूप से मजबूत हैं तो ही समाज का उत्थान संभव है।

फोटो परिचय : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *