जयराम विद्यापीठ के उत्सव में अनेकों संत महापुरुषों के साथ शामिल हुए राज्य मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व हजारों की संख्या में श्रद्धालु
कुरुक्षेत्र, 30 मार्च : ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ में देश के सुप्रसिद्ध गायक अजय याज्ञनिक द्वारा सुंदरकांड पाठ की मनमोहक सुचारू पदावली की ऐसी दिव्य पीयूष धारा प्रवाहित की जिसमें सभी श्रद्धालु मस्ती में भाव विभोर हो उठे। यह भक्ति रस की धारा देर शाम तक बही। यह कार्यक्रम देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के प्रकटोत्सव अवसर पर आयोजित किया गया था। इस उत्सव में महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद, महामंडलेश्वर स्वामी डा. शाश्वतानंद नंद गिरी, महंत बंसी पुरी, महंत परमहंस ज्ञानेश्वर, महंत गुरभगत सिंह, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, महंत महेश मुनि, महंत गोपाल दास, महंत महेश पुरी, लखन पुरी, महंत हरि नारायण गिरी सहित अनेकों संत महापुरुष परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस मौके पर हरियाणा के नवनियुक्त राज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डी.डी., राज्य के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी देवेंद्र सिंह, डा. वीणा सिंह, राम लाल गोयल, कैलाश गोयल, सेवानिवृत्त आयुक्त टी.के. शर्मा, सेवानिवृत्त कुलपति डा. राधे श्याम शर्मा, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।
राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्रह्मचारी ने देश के अन्य राज्यों सहित कुरुक्षेत्र में भी कन्या शिक्षा, योग, संस्कृत के प्रचार प्रसार, गौ संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अनेक स्कूल तथा कालेज खोलने का कार्य किया है। कुरुक्षेत्र के विकास में इनका अहम योगदान है।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने अपना जीवन समाज को समर्पित किया हुआ है। उनके समाज कल्याण के लिए कार्य निरंतर जारी हैं तथा उन्होंने समाज को ही अपना परिवार माना है।
राज्य के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी देवेंद्र सिंह ने देवर्षि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को जन जन को समर्पित एवं प्यारे बताते हुए कहा कि इन्होंने तो पूरा जीवन ही देश तथा लोगों को समर्पित किया है।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जयराम संस्थाओं का उद्देश्य केवल धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विकास एवं उत्थान के साथ समाज कल्याण का है। कुरुक्षेत्र में हमेशा धर्म की धारा प्रवाहित होती रहनी चाहिए। मेरे गुरु ने मुझे समाज को समर्पित रहना ही सिखाया है। मुझे तो संतों का आशीर्वाद है। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश गोयल तथा डा. शिव शंकर मिश्र ने किया।
इस मौके पर श्री जयराम शिक्षण संस्थान की छात्राओं एवं स्कूल के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के संयोजक ओ.पी. बागला तथा सत्या बागला ने परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी एवं सुंदरकांड पाठ कर रहे गायक अजय याज्ञनिक को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।  इस मौके पर गीता जयंती आयोजन समारोह समिति, अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की कुरुक्षेत्र इकाई, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा, हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन, जयराम महिला मंडल, श्री जयराम शिक्षण संस्थान के शिक्षकों सहित नगर की अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा भी ब्रह्मस्वरूप को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दिल्ली से ट्रस्टी राजेंद्र गुप्ता, संजय सिंघल, नरवाना से जिया लाल शर्मा, सोनीपत से अशोक शर्मा, पानीपत से राकेश, जींद से रघुबीर भारद्वाज, हरप्रीत चीमा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, के. के. कौशिक, श्रवण गुप्ता, कुलवंत सैनी, खरैती लाल सिंगला, एस.एन. गुप्ता, पवन गर्ग, डा. सुदेश रावल, डा. प्रतिभा श्योकंद, मनप्रीत कौर, अंजू अग्रवाल, राजेश सिंगला, मंजू सिंगला, डा. श्रेया अग्रवाल, निशि गुप्ता, रीटा खुंगर, शशि शर्मा, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, चंद्रभान कमौदा, आचार्य बलराम पंडित, सोनू पंडित, विजय सभरवाल, विनोद जिंदल, यशपाल, प्रवेश राणा, विवेक भारद्वाज, लक्ष्मीकांत शर्मा, अशोक गर्ग, मुनीश मित्तल, संजीव गर्ग व विनय गुप्ता इत्यादि भी मौजूद रहे।

फोटो परिचय : जयराम विद्यापीठ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को सम्मान देते हुए एवं उपस्थिति।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *