अंबाला। अंबाला शहर नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में मेयर शक्तिरानी शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर मेयर शक्तिरानी शर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान नगर निगम के तीन सफाई कर्मचारी रिटायर्ड हुए, जिन्हें मेयर शक्तिरानी शर्मा ने सम्मानित किया। मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी एक तरह से मेरे परिवार का ही हिस्सा हैं ओर सफाई कर्मचारी बहुत ही लग्नशील एवं मेहनतकश है, जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर निगम अंबाला की जनता की सेवा की,जो बेहद प्रशंसनीय है। हम उनके उज्जवल जीवन की कामना करते हैं ओर वे दीघार्यु हों तथा स्वस्थ रहें। मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि जिस ईमानदारी एवं मेहनत से नगर निगम क्षेत्र में रहकर अपनी सेवाएं प्रदान की वह सराहनीय है तथा नगर निगम ओर शहरवासी इनकी सेवाओं को सदैव याद रखेंगे। इस अवसर पर काफी संख्या में नगर निगम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *