बाबैन, 28 मार्च
पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा से इनैलो प्रत्याशी अभय चौटाला को भारी मतों से जीत दर्ज करवाने के लिए इनैलो कार्यकत्र्ता उनके पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए प्रत्येेेक मतदाता से मिलकर उसे वोट डालने की अपील करें और जन जन को इनैलो पार्टी की कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से अवगत कराऐं। पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी गांव सुनारियों में कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला ने सदा ही किसानों के लिए लडाई लडने का काम किया है और किसान आंदोलन के समय उन्होंने किसानों के हितों के लिए अपने पद से त्यागपत्र देने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नवीन जिंदल व आप पार्टी ने सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव मैदान में उतारा है और दानों ही व्यापारी है जबकि इनैलो पार्टी ने एक किसान नेता को मैदान में उतारकर किसान हितैषी होने का प्रमाण दिया है। उन्होंने कहा कि इनैलो पार्टी ने प्रदेश में सबसे पहले वृद्धों की पैंशन योजना लागु की थी जिसका आज अन्य प्रदेश भी अनुशरण कर रहे हैं। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में युवाओं को बिना भेदभाव के रोजगार देने का काम किया जबकि आज युवा रोजगार के लिए धक्के खा रहे हैं। इस मौके पर बृजभान संनारियों, श्री चंद सुनारियों, अशोक कुमार, लछमन सिंह नागलीया, करनैल सिंह, चरण सिंह, नीरज कुमार, भोपाल सिह, सुच्चा सिंह व अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *