मेहनत, ईमानदारी, पारदर्शिता के साथ अर्बन लोकल बॉडीज की योजनाओं को पहनाएंगे अमलीजामा:राज्य मंत्री श्री सुभाष सुधा
राज्यमंत्री परिवार के सदस्यों सहित पहुंचे मंत्रालय में

कुरुक्षेत्र ( ) थानेसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री सुभाष सुधा को अर्बन लोकल बॉडीज विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है। आज चंडीगढ़ सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्यमंत्री को उनके विभाग की जिम्मेवारी सौंपी और कुर्सी पर बिठाया। इस दौरान प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री भी साथ मौजूद थे। राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंत्रालय में पहुंचे थे।
हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री श्री सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग की जो जिम्मेवारी सौंपी है, वे इस जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी, सच्ची निष्ठा से पूरा करेंगे और सरकार की नीतियों के अनुसार विभाग का कार्य करेंगे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि शहरी निकाय विभाग की जितनी भी योजनाएं है, उनको निर्धारित समयावधि के अंदर पूरा करेंगे। प्रदेश के शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति के साथ पूरा करवाएंगे। जो भी लंबित परियोजना होगी, उसे जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद विभाग तेज गति के साथ विकास कार्य को पूरा करवाऐगा। इस सरकार ने साढ़े 9 सालों में जितने विकास कार्य करवाएं है, वे पिछली सरकारों ने अपने 50 साल के कार्यकाल में भी नहीं करवाएं होंगे। इस सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी जरूरतों के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। आज प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से खुश नजर आ रहा है। इन लोकसभा चुनावों में भाजपा 10 की 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *