अम्बाला 22 मार्च,
अम्बाला छावनी में एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक बन रहे सिविल एन्क्लेव भवन से सम्बन्धित सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर जो कार्य किए जा सकते हैं, इसके तहत ब्यूरो ऑफ सिविल एविलेशन सिक्योरिटी के रिजनल डायरैक्टर वेद प्रकाश ने आज यहां का अवलोकन किया। इस मौके पर उनके साथ एयरफोर्स अम्बाला छावनी सिक्योरिटी ऑफिसर विंग कमांडर के साथ-साथ सिविल एविवेशन के अन्य पदाधिकारीगण व प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।
ब्यूरो ऑफ सिविल एविलेशन सिक्योरिटी के रिजनल डायरैक्टर ने मॉडल के माध्यम से यहां पर सिविल इन्कलेव भवन के साथ-साथ अन्य जो कार्य किए जा रहे हैं, उसकी जानकारी हासिल की। उन्होंने यहां पर कितने एकड़ में इस सिविल इन्कलेव को बनाया जा रहा है और इसके तहत यहां पर क्या-क्या कार्य होंगे, उसकी भी सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी हासिल की। अवलोकन के दौरान एयरफोर्स के सिक्योरिटी ऑफिसर विंग कमांडर श्रीवास्तव से उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से जो मापदंड हैं एवं कार्य किए जा सकते हैं, उसके बारे भी उनसे चर्चा की। रिजनल डायरैक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ यहां पर चल रहे कार्यों का जायजा लेने के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से जो कार्य किए जाएं, उस बारे भी चर्चा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी कहा कि जो भी सुरक्षा की दृष्टि से मापदंड तय होंगे, उसके अनुसार यहां पर सुरक्षा के सभी पुख्ता प्रबंध किए जायेंगे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के लिए यहां पर जो सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी तथा उसके साथ-साथ जो रनवे का प्रयोग किया जायेगा उसके बारे जानकारी हासिल की।
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल ने सम्बन्धित को अवगत करवाते हुए बताया कि 20 एकड़ में सिविल इन्कलेव बनाया जा रहा है। सिविल एन्क्लेव बनने पर यात्री सुरक्षा जांच के लिए यहीं से चैक इन और चैक आउट किया जायेगा। इसके उपरांत उन्हें बस के माध्यम से ऐयरफोर्स स्टेशन के अंदर हवाई पट्टी के पास ले जाया जायेगा। उड़ान भरने के लिए अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया जायेगा।
इस मौके पर उडय़न विभाग से अमरजीत सिंह गिल, दलजीत सिंह, एम.एस. दुहन, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता इलैक्ट्रीकल विंग नवीन राठी के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *