अपने मुख्यमंत्री नायब सैनी का भव्य स्वागत करने उमड़ी कुरुक्षेत्र की जनता

कुरुक्षेत्र 19 मार्च : मंगलवार को रोड शो करते हुए  कुरुक्षेत्र पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र की जनता ने नेशनल हाईवे 44 पर जबरदस्त स्वागत किया। उमड़ी भीड़ से मुख्यमंत्री भी बड़े खुले मन से मिले। यहां तक कि अनेक लोगों को अपने गले से भी लगाया और संदेश दिया कि वे सदा उनके बीच रहेंगे और जनता की सेवा करेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला से घरौंडा के लिए निकले थे।   मुख्यमंत्री जी टी रोड के रास्ते कार्यकर्ताओ से मिलते हुए निकले। ऐसे में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। लोगों की भीड़ उनका फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ देखकर स्वागत कर रहे थे। यहां तक कि अनेक जगह खुली जीप में सवार मुख्यमंत्री पर फूलों की बरसात भी की गई।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, पूर्व मंत्री संदीप सिंह, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र के पिपली व उमरी चौक पर माननीय मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। शाहाबाद चौक पर पूर्व मंत्री व वर्तमान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।
नेशनल हाईवे 44 पर जगह-2 भाजपा कार्यकर्ताओं ने तो स्वागत किया ही, आम लोग ही अपने मुख्यमंत्री को नजदीक से देखना चाहते थे। ऐसे में खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी आगे बढ़ कर जनता के बीच पहुंच गए और   उनसे बड़े आत्मीय भाव से मिले। मुख्यमंत्री ने रास्ते में कई बार लोगों को संबोधित किया और कहा कि वे सदा उनके बीच रहेंगे। किसी को भी किसी प्रकार की कोई तकलीफ़ नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, बीबी करतार कौर, परमजीत कश्यप, रेखा बाल्मिकी, रविन्द्र सांगवांन, राजकुमार सैनी, विनीत क्वात्रा, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, सह मीडिया प्रमुख दिवाकर, रोशन बेदी, महेश पारचा, लाड्डी पाल, विकास शर्मा, अनु माल्यान, दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, रेनू खुगर, राहुल शर्मा, ललित माट्टा व अन्य  जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *