अंबाला।
अंबाला शहर की मेयर शक्तिरानी शर्मा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अंबाला शहर के विभिन्न प्राईमरी स्कूलों में जाकर बच्चों को जुते वितरित किए गए। इस दौरान शक्तिरानी शर्मा ने छोटी घेल, बड़ी घेल, कालूमाजरा, लहारसा में बने प्राइवेट स्कूल में जाकर बच्चों को जुते वितरित किए। इस अवसर पर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के जन्म दिन के उपलक्ष्य में स्कूलों में बच्चों को जूते बांटने का संकल्प लिया था। इसी कड़ी के तहत अंबाला शहर के सरकारी स्कूलों में जूते वितरित किए जा रहे हैं। शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि बच्चों को जुते मिलने के बच्चों के चेहरे पर जो खुशी होती है, उसको शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रोग्राम चलाए जाएंगे, तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों में जल्द ही डेंटल कैंप भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र कौर, मदन मोहन घेल, विशाल राणा, तेजपाल मंगा, कमल कुमार, रविंद्र सौंडा, दिनेश गौड़, राजकुमार गुप्ता, विनय बक्शी, मंथन वर्मा, वरदान शर्मा, प्रिंस शर्मा, अंकित कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *