बाबैन, 12 मार्च

हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद नायब सिंह सैनी को भाजपा नेतृत्व द्वारा हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बनाए जाने पर कुरुक्षेत्र की जनता में भारी जोश एंव उत्साह का माहौल बन गया है। नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सैकड़ों लोगों ने लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी के नेतृत्व में बाबैन में ढोल बजाकर व लड्डू बांटकर खुशी मनाई और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी विधायको, भाजपा नेताओं और लोगों का आभार जताया है। इस अवसर पर डॉ. पवन सैनी ने कहा कि नायब सिंह सैनी के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश की सभी बिरादरियों में भारी जोश और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर पहले से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेगी। डॉ. पवन सैनी ने कहा कि भाजपा ने नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा ही ओबीसी, पिछड़ा वर्ग व दलित समाज की सच्ची हितैषी है और भाजपा में ही सभी वर्गों के हित पुरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा और तेजी से विकास करेगा और प्रदेश की जनता लोकसभा चुनावों में पहले से ज्यादा मतों के अंतर से सभी 10 के 10 लोकसभा प्रत्याशियों को जीत कर प्रदेश से विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ करेगी। इस अवसर पर सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सिंह उदारसी, बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी, गुरनाम गजलाना, जिला परिषद की पूर्व सदस्य रीना सैनी, ओमवीर लालर, मेघनाथ सैनी, विकास शर्मा जलखेड़ी, विनोद सिंगला, नायब इशरहेड़ी, कृष्ण मक्कड़, गुरमीत कलाल माजरा, डिम्पल सैनी, सूर्या सैनी, नरेन्द्र गोजरे, पूर्व चेयरमैन जिले सिंह, गुरनाम कलाल माजरा, कृष्ण बहादुर पुरा, विकास सैनी, सुमित बीड़ सुजरा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *