जिला पुलिस ने टयूबवैल कोठा से तार चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने टयूबवैल कोठी से तार चोरी करने के आरोप में राजकुमार पुत्र नर सिंह वासी छलौन्दी तहसील व थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से चोरीशुदा 05 बण्डल तार बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण कुमार पुत्र बाबू राम वासी छलौन्दी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपने टयूबवैल कोठा में टमाटर बांधने के लिए 28 लोहे की तार के बण्डल रखे थे। दिनांक 04 फरवरी 2024 को जब उसने चैक किया तो उनमें से 06 तार के बण्डल चोरी हो गए थे। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच हवलदार प्रवेश कुमार को सौंपी गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई।

            दिनांक 09 मार्च 2024 को प्रभारी अपराध अन्वेषण शाखा-2 निरीक्षक मोहन लाल के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार, रणधीर सिंह व हवलदार लखन सिंह की टीम ने टयूबवैल कोठी से तार चोरी करने के आरोपी राजकुमार पुत्र नर सिंह वासी छलौन्दी तहसील व थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को काबू करके मामले में गिरफ्तार कर लिया व आरोपी के कब्जा से चोरी हुए 05 बण्डल तार बरामद की । आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया व अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *