ग्रामीण बोले: मात्र संदीप गर्ग जनता के हर सुख-दुख में खड़े दिखाई देते हैं

लाडवा, 4 मार्च: गांव बकाली के श्री गुरू रविदास मंदिर में ग्रामीणों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी एवं नेता संदीप गर्ग ने शिरकत की। ग्रामीणों द्वारा संदीप गर्ग का मंदिर में पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
ग्रामीण रोहित कुमार, पवन कुमार, अमन कुमार, मेहर सिंह, विनोद कुमार, रवि कुमार आदि ने कहा कि लाडवा हल्के को समाजसेवी संदीप गर्ग जैसा नेक दिल का इंसान मिलना गर्व की बात है, जो अपने निजी कोष से ही हल्के की जनता के लिए इतने कार्य कर रहा है, कई रसोईयां वलाई जा रही है, स्वास्थ्य को लेकर भी जागरूक कर रहे हैं और भी अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में सभी नेताओं को लाडवा हल्के से बाहर करने का समय आ गया है, क्योंकि किसी ने भी वोट लेने के बाद जनता की सूध नहीं ली, केवल वाहवाही लूटने का काम किया। परंतु संदीप गर्ग एक मात्र ऐसे इंसान है जो बिना सरकार में हुए ही जनता की सेवा करने का तो काम कर ही रहे हैं। इसके साथ-साथ जनता के हर सुख-दुख में खड़े दिखाई देते हैं। वहीं समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि उन्हें लाडवा हल्के की जनता बहुत प्यार देती है। जिसके कारण वह जनता के हित के लिए इतने कार्य कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर कार्य वह अकेले नहीं कर सकते, हर काम में जनता का साथ चाहिए होता है और उन्हें जनता का भरपूर साथ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब हल्के की जनता विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रही है और बदलाव भी चाह रही हैऔर इस बार विधानसभा चुनावों में जरूर बदलाव होगा। वहीं ग्रामीणों ने चुनावों में समाजसेवी संदीप गर्ग का साथ देने का वायदा भी किया। मौके पर संभालखा सरपंच सोहन लाल, मनोज धवन, रमेश आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *