प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से हुआ जोरदार स्वागत

लाडवा 3 मार्च:  लाडवा में श्री राम हनुमान रामलीला समिति द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी रविवार को संजय गर्ग के निवास स्थान पर पहुंची। जहां प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया।
श्री राम हनुमान रामलीला समिति के प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि 7 मार्च को भोले की बारात में ड्रोन के साथ पुष्प वर्षा की जाएगी और बारात देखने योग्य होगी। उन्होंने बताया कि शहर की सभी संस्थाओं के सहयोग से शिवरात्रि पर्व के लिए प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जो प्रात: पांच बजे मेन बाजार स्थित शिव चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई एक हर दिन अलग-अलग शिवभक्त के निवास स्थान पर पहुंचती है। वहीं रविवार को प्रभातफेरी संजय गर्ग के निवास पर पहुंची। जहां पर प्रभातफेरी का स्वागत श्रद्धालुओं द्वारा किया गया व भक्तजनों द्वारा वहां कीर्तन भी किया गया। समिति की ओर से परिवार को महादेव के आशीर्वाद स्वरूप स्मृति चिन्ह भेेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं मातृशक्ति द्वारा समाजसेवी संदीप गर्ग को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया।
वहीं मौके पर पहुंचे समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि जैसे – जैसे महाशिव रात्रि पर्व नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि श्री राम हनुमान रामलीला समिति व शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा जो यह भोले की बारात निकालने का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। परिवार की ओर से एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आलु-पूरी, ब्रैड़ पकौड़ा, बिस्कूट व खीर का प्रासद ग्रहण किया। कीर्तन के दौरान रादौर से आए पंडित इंदू शेखर शर्मा द्वारा भगवान भोले नाथ व श्री खाटू श्याम बाबा के सुंदर-सुंदर भजन सुनाए गए, जिनको सुनकर बम बम भोले के जयकारों से पंडाल गूंज उठा और श्रद्धालु थिरकने पर मजबूर हो गए, वहीं पूरा पंडाल शिवमय हो गया। मौके पर समिति प्रधान राजेश वर्मा, समाजसेवी संदीप गर्ग, जोगध्यान, बृजमोहन शर्मा, अनिल माटा, देवराज राजु, एस के गर्ग, प्रदीप सहगल, अनिल मलिक, डा. अशोक निर्मल, हेमंत सैनी, कुश गर्ग, विपिन शर्मा, राकेश गर्ग, अनिभव गर्ग, नीरज गोयल, रणित कंबोज, अमित सिंघल, घनश्याम कंबोज, मानव गर्ग, भगवान दास, मिंटू कंबोज, अशीष फौजदार, पंकज कम्बोज, सोमनाथ सोमी, योगेंद्र कम्बोज सहित अनेक शिव भक्त मौजूद थे।
3 लाडवा 1: लाडवा में संजय गर्ग के निवास पर समाजसेवी संदीप गर्ग को सम्मानित करते मातृशक्ति।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *