अम्बाला, 29 फरवरी
विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया निरंतरता में चल रहा है। इसी प्रकार पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विधायक असीम गोयल नन्यौला ने शहरी क्षेत्र के तहत 2.66 करोड़ रूपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास व उदघाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को अपने सम्बोधित करते हुए कही। सभी जगहों पर विधायक असीम गोयल नन्यौला का समारोह में पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
विधायक असीम गोयल नन्यौला ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को इन विकास कार्यों  की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि इन विकास कार्यों के होने के बाद क्षेत्रवासियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। विकास कार्यों की यह रफ्तार तेजी से जारी रहेगी। आगे भी विकास कार्यों को निरंतरता में करवाने का काम किया जायेगा। अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढे 9 सालों में अनगिनत विकास कार्यों को करवाने का काम किया गया है। इन विकास कार्यों में ऐसी कईं लम्बित परियोजनाएं थी जिन्हे पूरा करने का काम किया गया है। उन्होने इस मौके पर लोगों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा। विकास कार्यों से सम्बन्धित जो भी कार्य होंगे उन्हें चरणबद्ध तरीके से करवाने का काम किया जायेगा। इस मौके पर विधायक ने आंगनवाडी केन्द्रों के उदघाटन अवसर पर विभाग द्वारा लगाए गये स्टॉल का अवलोकन किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे सम्बन्धित से जानकारी लेते हुए इन योजनाओं का लाभ योग्य पात्रों को दिलवाने के लिए प्रेरित भी किया। विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भविष्य में भी विकास कार्यों की ब्यार इसी तरह चलती रहेगी।
विधायक असीम गोयल ने शहरी क्षेत्र के तहत घेल रोड़  वार्ड नम्बर 1 में निशा देवी के घर से दीपक पंडित के घर तक 4.95 लाख रूपये की लागत से बनने वाली गली, घेल रोड़ के दोनों तरफ शाही फीड फैक्टरी से अमन बिल्लर कम्यूनिकेशन तक 96.18 लाख रूपये की लागत से बनने वाले नालों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी प्रकार वार्ड नम्बर 2 गांव काकरू में 30 लाख रूपये, जड़ौत रोड़ स्थित 22 लाख रूपये की लागत से बने आंगनवाडी केन्द्रों का उदघाटन किया।  इसके पश्चात् प्रीतम विहार कालोनी में 20.78 लाख रूपये की लागत से गली व नालियों में पीवीसी स्ट्रॉम वाटर पाईप लाईन डालने के कार्य का शिलान्यास किया।
इसी प्रकार प्रेमनगर गुरूद्वारा साहिब से पुरानी दिल्ली रोड़ तक 42.86 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सडक़ व सैक्टर 8 हाउसिंग बोर्ड से मानव चौक तक 49 लाख रूपये की लागत से नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर पूछे गये एक प्रश्न का उत्तर देते हुए विधायक ने कहा कि मोदी जी को हराने के लिए देश की सारी राजनीतिक ताकतें अपने आप को बचाने के लिए एक हो रही हैं, इनके पास लोगों के लिए कोई एजैंडा नहीं हैं, एक दूसरे को पानी पी-पीकर कोसने वाले आज एक-दूसरे की गलवईयां कर रहे हैं। उनको एक-दूसरे के गठबंधन में अपना हित नजर रहा है। यह केवल मोदी जी को हराने के लिए, देश के विकास की गति को रोकने के लिए, देश को रोकने के लिए गठबंधन हुआ है। लेकिन आम जो जन है मोदी जी को तीसरी बार और ज्यादा बहुमत से जीत दिलवाने के लिए मन बना चुका है और जिससे स्पष्ट है कि नरेन्द्र मोदी  तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता एल.सी. चौहान, सीडीपीओ मीक्षा रंगा, संजीव गोयल टोनी, रितेश गोयल, सुंदर ढींगरा, पूर्व मेयर रमेश मल, गुरप्रीत साना, अमन सूद, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, पार्षद हितेष जैन, पार्षद यतिन बंसल, अनिल गुप्ता, स्वर्ण सिंह सैनी, रामचंद्र सैनी, सरपंच जैतपुरा राजेन्द्र, सरपंच काठगढ़ विनोद, सरपंच कंगवाल निर्मल, यशपाल, जसबीर सौंटी, पूर्ण चंद शर्मा, ज्योति बक्सी, शशि अग्रवाल, मास्टर दलीप, हरदयाल, विनोद बंसल, यशवीर शर्मा, हनी वर्मा, महेश गर्ग, प्रेम भाटिया के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *