कुरुक्षेत्र 25 फरवरी भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट द्वारा नवंबर माह में आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा का परिणाम विभाग की वेबसाइट ज्वाईनइंडियन.एनआईसी.इन पर प्रकाशित कर दिया गया हैं। निदेशक भर्ती अंबाला कर्नल वीएस पांडेय ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिनका रोल नंबर 100008 से 100768 तक है वे 27 फरवरी को, जिनका रोल नंबर 100784 से 101829 तक है वे 28 फरवरी और जिनका रोल नंबर 101837 से 104148 तक है वे 29 फरवरी को भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट में प्रात: 9 बजे रिपोर्ट करें। सभी चयनित उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ 10वीं और 12वीं की मूल प्रति और दो फोटोकॉपी अवश्य साथ लाए। परिणाम देखने के लिए साइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट पर क्लिक करें और एआरओ आरओ (हैडक्वाटर) अंबाला चैक करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *