लाडवा 25 फरवरी
जय ज्वाला मां युवा मंडल लाडवा द्वारा लाडवा की नई अनाज मंडी में सांय 7:00 बजे से श्री श्याम वंदना महोत्सव व अमृतमय भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें लाडवा एसडीएम नसीब कुमार की अगवाई में सहारा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर विक्रांत अग्रवाल व विकास गोयल कुरुक्षेत्र ने मुख्य यजमान के रूप में श्री खाटू श्याम जी का पूजन किया। जबकि मार्केट कमेटी लाडवा के सचिव संत कुमार सैनी ने दीप प्रज्वलित किया। वहीं समाजसेवी अशोक गर्ग ने ज्योति प्रचंड की। इसी प्रकार शाम रसोई की सेवा अमित मांदरे व गोपाल मांदरे ने की। जबकि पुष्प वर्षा, पान सेवा, 56 भोग, साउंड सेवा भिन्न-भिन्न समाजसेवियों द्वारा की गई। वहीं आदित्य गर्ग द्वारा चूरमा सेवा, ओजस ओवरसीज बराडा द्वारा फल सेवा, शांति कंबोज द्वारा श्रृंगार सेवा, विकास मित्तल द्वारा पूजा सामग्री, वारिस लालर द्वारा इत्र सेवा, पान सेवा सुधीर शर्मा, वीडियो ग्राफी हिमांशु चोपड़ा, हेमराज गर्ग द्वारा साज सेवा व राजेश गर्ग द्वारा प्रसाद सेवा की गई। खाटू श्याम संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक आयुष सोमानी, गौरी व साक्षी ने अपनी मधुर वाणी में भजनों के माध्यम से श्याम बाबा की महिमा का संगीतमय गुणगान किया। भजन गायको द्वारा गाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर विवश हो गए। सारा वातावरण श्याममय हो गया था। मंच का सफल संचालन प्रिंस बजाज सोनीपत द्वारा किया गया। वही मंडल के सभी पदाधिकारियो व सदस्यों ने पूरी तनमन्यता से अपनी अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया। संकीर्तन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और श्याम बाबा की पूजा अर्चना कर श्याम बाबा का आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मंडल द्वारा ही भव्य विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जिसमें श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *