आदेश : आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मोहड़ी और इंडियम मेडिकल एसोसिएशन अंबाल व कुरूक्षेत्र की ओर से सरहिंद क्लब में सीएमई का आयोजन किया गया। सीएमई में आदेश अस्पताल की ओर से हृदय रोग विशेषज्ञ डा. सोहिल अहमद मीर और इंटरवेशन्ल रेडियोलोजिस्ट डा. सचिन मदान सहित सैंकडों डॉक्टरों ने भाग लिया। अंबाला के सिविल सर्जन डा. राकेश सहल और आईएमए अध्यक्ष डा. विवेक मल्होत्रा और डा. समीर गुप्ता ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। सीएमई में आधुनिक चिकित्सा पद्धति और इलाज संबंधी उपायों पर विस्तार से मंथन किया गया। आदेश अस्पताल का प्रतिनिधित्व करते हुए डा. सोहिल अहमद मीर और डा. सचिन मदान ने सीएमई में बताया कि आदेश अस्प्ताल किस तरह से रोगियों को मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी नयी चिकित्सा सुविधाआएं उपलब्ध करवा रहा है। सीएमई में केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा सीएमई में विशेष रूप से नई टेक्नोलॉजी और दवाईयों को लेकर अनुभव सांझा किये गये। आईएमए अध्यक्ष डा. विवेक मल्होत्रा और डा. समीर गुप्ता ने चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए चेयरमेन डा. एच.एस.गिल और एमडी डा. गुणतास गिल विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। आदेश अस्पताल के मार्कीर्टिंग प्रभारी दीपक मल्होत्रा और सीनियर मेनेजर कुलदीप जोशी ने आदेश अस्पताल की ओर से आईएमए के सभी चिकित्सकों का स्वागत किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *