जनरल धर्मशाला मेंं लगाया जाएगा कैंप, परिवार पहचान पत्र भी बनाए जाएंगे

अंबाला। पं. केदारनाथ शर्मा चैरिटेबल अस्पताल एवं ट्रस्ट की तरफ से इस बार निशुल्क मेडिकल स्वास्थ्य चेकअप कैंप रविवार (25 फरवरी) को बकनौर गांव की जनरल धर्मशाला में सुबह 10 से 2 बजे तक लगाया जाएगा। कैंप में ब्लड शूगर, यूरिक एसिड टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल टैस्ट, एच.बी. टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे साथ ही परिवार पहचान पत्र, ई – श्रम कार्ड भी मौके पर ही बनाए जाएंगे।
कैंप में एल.जे.आई. अस्पताल से विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम अपनी सेवाएं देगीं, जिनमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. मनमोहन गुप्ता, हीलिंग टच अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अमित व सामान्य रोग विशेषज्ञ डा. मुश्ताक अहमद अपनी सेवाएं देंगे। कैम्प में जरूरतमंदों के लिए लैंस एल.जे.आई. अस्पताल से मशीन द्वारा बिल्कुल मुफ्त डलवाए जाएंगे। इसके अलावा मेरी फसल मेरा ब्यौरा के अंतर्गत किसानों की भूमि का पंजीकरण, सरकार की साइट पर भी मौके पर ही कैंप में किया जाएगा।
वहीं, कैंप में भारत के अग्रणी प्लेटफार्म फर्स्ट इन क्लास के तहत 5वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके साथ ही इंग्लिश स्पीकिंग की क्लासिस के लिए भी रजिस्ट्रेशन होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद क्लासिस भी बिल्कुल फ्री होगी। ऑनलाइन क्लास वर्चुअल होगी और यह जूम पर उपलब्ध होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *