कुरुक्षेत्र 23 नवंबर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सैकेंडरी/सीनियर सैकेंडरी/पूर्व मध्यमा/उत्तर मध्यमा वार्षिक परीक्षा मार्च-2023 के लिए विद्यालयी/गुरूकुल/विद्यापीठ/स्वयंपाठी के ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथि बिना विलम्ब शुल्क सहित को बढ़ाकर 28 नवम्बर 2022 कर दिया गया है।
बोर्ड के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 300 रूपये विलम्ब शुल्क सहित 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2022 तथा 1 हजार रूपये विलम्ब शुल्क सहित 6 दिसंबर से 12 दिसंबर 2022 तक विद्यालयी/गुरूकुल/विद्यापीठ/स्वयंपाठी सम्बन्धित विद्यालय मुखिया/परीक्षार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर दिए लिंक पर पूर्वानुसार ही आवेदन कर सकते है। सेकेंडरी/पूर्व मध्यमा परीक्षा हेतु नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 700 रूपये, माईग्रेशन शुल्क 50 रूपये व 100 रूपये प्रायोगिक विषय/विषयों शुल्क कुल 850 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त यदि सेकेंडरी/पूर्व मध्यमा के परीक्षार्थी द्वारा अतिरिक्त विषय की परीक्षा देनी है तो उसे परीक्षा शुल्क के अलावा 200 रुपये अतिरिक्त विषय शुल्क जमा करवाना होगा। सेकेंडरी स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए 850 रुपये एक मुश्त परीक्षा शुल्क निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर 01664-254300 एवं 01664-244171 से 174 पर सम्पर्क कर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *